फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: शिमला में फेरी वाले की पिटाई मामले में कार्रवाई, पांच लोग पूछताछ के लिए तलब; जानें पूरा मामला

Sun, 20 Oct 2024 07:17 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

शिमला के धामी क्षेत्र में एक फेरीवाले से मारपीट मामले में पुलिस द्वारा पांच लोगों को पूछताछ के लिए तलब किया गया है।
विज्ञापन
वायरल वीडियो से लिया गया फोटो। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिमला के धामी क्षेत्र में एक फेरीवाले से मारपीट के मामले में पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक मामले में पांच लोगों को पूछताछ के लिए तलब किया गया है और उनसे मामले को लेकर सवाल किए जा रहे हैं। पुलिस इस बात की जांच भी कर रही है कि आखिरकार किस व्यक्ति के मोबाइल में मारपीट का वीडियो बनाया गया। मामला उस समय सामने आया, जब फेरीवाले से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

विज्ञापन


मामला सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई और जांच शुरू की। इस दौरान बालूगंज थाना से प्रभारी मौके पर पहुंचे और आसपास के लोगों से भी इस बारे में जानकारी जुटाई। इसके बाद ताहिर निवासी गांव सफीपुर पट्टी बुढ़ाना, जिला मुज्जफरनगर, उत्तर प्रदेश ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई कि उसका भतीजा सावेज पिछले हफ्ते सामान बेचने के लिए धामी क्षेत्र गया। इस दौरान उसके साथ कुछ लोगों ने मारपीट की और उसका वीडियो भी बनाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं पुलिस अब आरोपियों की तलाश भी कर रही है, जिन्होंने फेरीवाले से मारपीट की है।

वायरल हो रहे वीडियो में एक स्थानीय व्यक्ति फेरी वाले की पिटाई करते हुए नजर आ रहा है। वहीं फेरीवाले को स्थानीय व्यक्ति मुर्गा भी बना रहा है। इसके साथ फेरीवाले को मार देने की भी धमकी भी वीडियो में दी जा रही है। यह वीडियो 1 मिनट 19 सेकेंड का है। एसपी शिमला संजीव कुमार गांधी ने बताया कि मामले को लेकर एफआईआर के बाद वीडियो के आधार पर मिले साक्ष्यों के आधार पर कुछ लोगों को पूछताछ के लिए तलब किया गया है। शिकायतकर्ता को भी बुलाया गया है। उनके बयान दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें