फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sports News: किन्नौर की बेटी श्रुति ने लहराया परचम, थाईलैंड में जीता कांस्य

Fri, 15 Aug 2025 11:50 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, रिकांगपिओ (किन्नौर)।

सार

किन्नौर जिले की चांसू गांव की बेटी श्रुति बैंकॉक में 1 से 12 अगस्त तक आयोजित यूथ अंडर-22 एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में 75 किलोग्राम भार वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए कांस्य पदक जीता है।
विज्ञापन
कांस्य पदक दिखातीं श्रुति। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किन्नौर जिले की चांसू गांव की बेटी श्रुति ने प्रदेश का नाम रोशन किया है। श्रुति ने बैंकॉक में 1 से 12 अगस्त तक आयोजित यूथ अंडर-22 एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में 75 किलोग्राम भार वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए कांस्य पदक जीता है।

विज्ञापन


इससे पहले श्रुति ने पुणे में आयोजित ट्रायल में शानदार प्रदर्शन कर चैंपियनशिप के लिए अपनी जगह पक्की की थी। उनके दमदार खेल ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का परचम लहराया है। श्रुति के बेसिक कोच ओपिंद्र सिंह हैं और श्रुति अब सांगला से 5वीं अंतरराष्ट्रीय महिला मुक्केबाज बनी हैं। श्रुति जेएसडब्ल्यू के शिखर प्रोग्राम की ओर से समर्थित बॉक्सर हैं, जो उन्हें खेल संबंधी विभिन्न सुविधाएं प्रदान करता है। जेएसडब्ल्यू परियोजना प्रमुख कौशिक मौलिक ने उन्हें इस उपलब्धि पर बधाई दी और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। श्रुति की माता सीता देवी ने बेटी की सफलता पर गर्व जताया है।

पहले भी जीत चुकी हैं कई पदक
इससे पहले भी वह 6ठी यूथ महिला नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2023 में स्वर्ण पदक, खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2024 में कांस्य पदक और आरईसी कंबाइंड नेशनल टैलेंट हंट इंटर जोन 2024 में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें