फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला में भारी भूस्खलन: संजौली बाईपास पर दरकी पहाड़ी, बाल-बाल बचीं गाड़ियां, वीडियो वायरल

Wed, 07 Oct 2026 04:24 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

शिमला में संजौली-ढली बाईपास पर चलौंठी और ढली के बीच बुधवार दोपहर करीब सवा तीन बजे पहाड़ी दरक गई। पहाड़ी से भारी मात्रा में पत्थर और मलबा अचानक सड़क पर आ गिरा।
विज्ञापन
संजाैली-ढली बाईपास पर भूस्खलन। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में संजौली-ढली बाईपास पर चलौंठी और ढली के बीच बुधवार दोपहर करीब सवा तीन बजे पहाड़ी दरक गई। पहाड़ी से भारी मात्रा में पत्थर और मलबा अचानक सड़क पर आ गिरा। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि उस समय पहाड़ी की ओर कोई वाहन पार्क नहीं था और न ही कोई व्यक्ति वहां मौजूद था। घटना का एक स्थानीय निवासी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया। वीडियो में ऐसा प्रतीत हो रहा था कि पहाड़ी का मलबा सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों पर गिरा है, जबकि वाहन दूसरी ओर पार्क किए गए थे। भूस्खलन के कारण करीब 15 से 20 मिनट तक यातायात बाधित रहा। 

विज्ञापन


 
Trending Videos
विज्ञापन

इससे पहले भी बाईपास पर हुआ था भूस्खलन
 मौके पर निर्माण कार्य में लगी जेसीबी की मदद से पत्थर और मलबा हटाकर यातायात दोनों तरफ से बहाल कर दिया गया। लोक निर्माण विभाग ने भवन निर्माण कार्य में लगी जेसीबी से ही सड़क पर गिरे पत्थरों और मलबे को पूरी तरह हटाया, जिसके बाद सड़क को डबल लेन यातायात के लिए खोल दिया गया। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता नवीन कौंडल ने बताया कि पहाड़ी का स्ट्रेटा (चट्टानी परत) ढीला हो गया है। इसके चलते यहां दूसरी बार भूस्खलन हुआ है। उन्होंने स्थानीय लोगों और सड़क से गुजरने वाले वाहन चालकों को सतर्क रहने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि पहाड़ी से कभी भी पत्थर गिरकर सड़क तक आ सकते हैं। इससे पहले 18 जून को भी ढली-संजौली बाईपास पर पहाड़ी दरक गई थी।  पहाड़ी के दरकने से भारी चट्टानें, एक पेड़ और टनों के हिसाब से मलबा संजौली-ढली बाईपास पर आ गया था और दो घंटे तक यातायात पूरी तरह बंद रहा।।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें