फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: ठियोग में 26 किलो नकली चांदी बेच असली सोना और चांदी ले उड़े शातिर, 25 लाख रुपये की हुई धोखाधड़ी

Wed, 29 Oct 2025 10:13 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, ठियोग (रामपुर बुशहर)।

सार

हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला में शातिर नकली 26 किलो चांदी बेचकर एक सुनार से असली 190 ग्राम सोने और 240 ग्राम चांदी के गहने समेत 25 हजार रुपये की नकदी ले गए।
विज्ञापन
फ्रॉड (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ठियोग में आभूषण कारोबारी के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। शातिर नकली 26 किलो चांदी बेचकर एक सुनार से असली 190 ग्राम सोने और 240 ग्राम चांदी के गहने समेत 25 हजार रुपये की नकदी ले गए। आभूषण विक्रेता से कुल करीब 25 लाख की धोखाधड़ी हुई है। शिकायत के बाद ठियोग थाना में केस दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, एक दंपती ठियोग के शाली बाजार में एक ज्वेलर के पास चांदी का सामान लेकर पहुंचा। दंपती ने दावा किया किया कि उनके पास पुश्तैनी चांदी है। वह अपनी बेटी की शादी के लिए यह चांदी बेचने आए हैं। कारोबारी को भरोसे में लेने के लिए उन्होंने नमूने के तौर पर धातु दिखाई, जो असली चांदी जैसी दिख रही थी। पीड़ित कारोबारी हरिंद्र कुमार झांसे में आ गया। इसके बाद गिरोह की चार अन्य महिलाएं भी इसी तरह की चांदी लेकर पहुंचीं। ये सभी अपने आपको रिश्तेदार बता रहे थे और घर में शादी के लिए सोना खरीदने के लिए पहुंचे थे। कारोबारी ने चांदी का वजन किया। बदले में सोने के आभूषण और नकद राशि का लेन-देन हुआ।

विज्ञापन

अगले दिन कारोबारी ने लैब में जाकर 26 किलो चांदी की जांच करवाई, तो वह नकली निकली। तब कारोबारी को अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ। शातिर अपने आपको राज्यस्थान के निवासी बता रहे थे । बताया जा रहा है कि ठगों ने नकली चांदी के बदले सोने के गहने और नकदी को मिलाकर करीब 25 लाख रुपये की ठगी को अंजाम दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गिरोह के सभी आरोपी चेहरों से प्रवासी मूल के लग रहे थे। उन्होंने सामान्य भाषा में बात करते हुए खुद को बेबस और गरीब बताया था। घटना के बाद से ठियोग बाजार में हड़कंप और सनसनी का माहौल है। डीएसपी सिद्धार्थ शर्मा ने कहा कि केस दर्ज कर लिया है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। स्थानीय व्यापारियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें