वर्कशॉप में स्पेयर पार्ट्स, कंप्रेशर समेत निगम के कर्मचारियों और कार्यालय का रिकॉर्ड था जोकि आग की भेंट चढ़ गया है। अलमारियों में रखे दस्तावेजों में आग रात भर सुलगती रही। इसको देखते हुए एक टीम को मौके पर ही रात भर रखा गया है जिससे दोबारा आग फैलने पर काबू पाया जा सके। आग में करीब 20 लाख रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है। मामले की सूचना मिलते ही डीसी शिमला अनुपम कश्यप ने मौके का निरीक्षण किया और जरूरी निर्देश जारी किएं। आग बुझाने में दमकल विभाग के डिप्टी फायर ऑफिसर गोपाल ने बताया कि आग पर काबू पा लिया है।
वाहनों की आवाजाही हुई प्रभावित
शिमला-चंडीगढ़ हाईवे पर घोड़ाचौकी के पास पर्यटन निगम की वर्कशॉप में आग लगने के बाद सैकड़ों की संख्या में लोग मौके पर इकइट्ठा हो गए थे। हाईवे होने के कारण चंडीगढ़ से शिमला और शिमला से चंडीगढ़ की तरफ जाने वाले वाहन की आवाजाही भी आग लगने का कारण कुछ देर के लिए प्रभावित रही। इस वजह से सैकड़ों यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी।