फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: सतपाल सिंह रायजादा बोले- डीजीपी केंद्रीय जांच एजेंसी के इशारे पर गिराना चाह रहे सरकार

Wed, 12 Feb 2025 08:35 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना।

सार

प्रदेश कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक सतपाल सिंह रायजादा ने कहा कि डीजीपी केंद्रीय जांच एजेंसी के इशारे पर हिमाचल सरकार को गिराना चाहते हैं। 
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक सतपाल सिंह रायजादा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक सतपाल सिंह रायजादा ने कहा कि डीजीपी की ओर से पुलिस कर्मचारियों के घरों में करवाई गई दबिश से कुछ भी नहीं निकला है। केंद्रीय जांच एजेंसी के इशारे पर छापे मारे गए। डीजीपी केंद्रीय जांच एजेंसी के इशारे पर हिमाचल सरकार को गिराना चाहते हैं। अगर उनके पास कर्मचारियों के खिलाफ इतने ही मजबूत इनपुट थे तो कार्रवाई में उनके हाथ खाली क्यों रह गए। बेहतर होता अगर डीजीपी अन्य जांच एजेंसियों के माध्यम से छापेमारी करने से पहले कोई पुख्ता जानकारी जुटाते। डीजीपी सरकार को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि डीजीपी यह बात स्पष्ट करें कि आखिरकार केंद्रीय जांच एजेंसी के इशारे पर जो कार्रवाई की है, उसके पीछे काम करने का क्या आधार रहा है। क्या केंद्रीय जांच एजेंसियों के पास इतने गलत इनपुट थे, जिस पर कार्रवाई करने के बाद कुछ भी हाथ में नहीं लगा है। उन्होंने भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और विधायक सतपाल सत्ती पर हमला बोलते हुए कहा कि उनके व्यक्तिगत व्यवसाय में झांकने से पहले अपने गिरेबान में झांके। सत्ती ने अपने कार्यकाल में और वर्तमान में उनके ही भाजपा के नेता का एक उद्यमी और उसकी पत्नी के साथ मारपीट करने का जो वीडियो वायरल हुआ है, उससे सब कुछ जगजाहिर होकर रह गया है। सत्ती भाई भतीजावाद के चक्कर में ही पिसकर रह गए हैं। सत्ती जब चाहे उनके होटल में आकर किसी भी तरह की सीसीटीवी की फुटेज ले सकते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें