फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरदार पटेल विश्वविद्यालय: बीएड के लिए अंतिम चरण की काउंसलिंग इस दिन होगी

Mon, 24 Aug 2026 08:42 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।

सार

काउंसलिंग एसपीयू के पड्डल परिसर स्थित स्वामी विवेकानंद भवन की ऊपरी मंजिल के सभागार में होगी। अभ्यर्थियों को संबंधित तिथि को सुबह 10 बजे काउंसलिंग स्थल पर रिपोर्ट करना होगा। 
विज्ञापन
सरदार पटेल विश्वविद्यालय। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी में बीएड की करीब तीन सौ खाली सीटें भरने के लिए अंतिम चरण की काउंसलिंग 31 अगस्त और एक सितंबर को होगी। इसमें प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन नहीं करने वाले और परीक्षा में शामिल नहीं होने वाले अभ्यर्थियों को भी मौका दिया गया है। हालांकि, ऐसे अभ्यर्थियों को यूजीसी और एनसीटीई के नियमों के तहत निर्धारित शैक्षणिक योग्यता और पात्रता पूरी करनी होगी। अभी तक काउंसलिंग के अलग अलग चरणों में बीएड की करीब 940 सीटों को भरा जा चुका है। करीब तीन सौ सीटें अभी विभिन्न बीएड कालेजों में खाली है।

विज्ञापन


काउंसलिंग एसपीयू के पड्डल परिसर स्थित स्वामी विवेकानंद भवन की ऊपरी मंजिल के सभागार में होगी। अभ्यर्थियों को संबंधित तिथि को सुबह 10 बजे काउंसलिंग स्थल पर रिपोर्ट करना होगा। काउंसलिंग के दौरान दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। इसके लिए अभ्यर्थियों को सभी आवश्यक मूल प्रमाणपत्रों के साथ उनकी छायाप्रतियां भी लानी होंगी। विश्वविद्यालय ने अभ्यर्थियों को काउंसलिंग में आने से पहले अपनी पात्रता सुनिश्चित करने की सलाह दी है।

विज्ञापन

विश्वविद्यालय का प्रयास है कि पात्र विद्यार्थियों को उच्च एवं व्यावसायिक शिक्षा के अधिक से अधिक अवसर मिलें। बीएड शिक्षक बनने के इच्छुक युवाओं के लिए महत्वपूर्ण पाठ्यक्रम है। अंतिम चरण की काउंसलिंग के माध्यम से पात्र अभ्यर्थियों को शिक्षक शिक्षा प्राप्त करने का एक और अवसर दिया जा रहा है।-प्रो. ललित कुमार अवस्थी, कुलपति, एसपीयू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें