यूजी पुनर्मूल्यांकन का परिणाम जारी
सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी ने मई और जून 2026 यूजी एंड सेमेस्टर परीक्षाओं के पुनर्मूल्यांकन का पहला परिणाम घोषित कर दिया है। बीवॉक (आरएम), बीवॉक (एचएंडटी), बीएचएम, बीबीए, बीसीए, बीपीई, बीपीएड तथा पीजीडीसीए प्रथम एवं द्वितीय सेमेस्टर के पुनर्मूल्यांकन परिणाम जारी किए गए हैं। विश्वविद्यालय की ओर से परिणामों की विषयवार सूची अधिसूचना के साथ जारी की है। परीक्षा नियंत्रक डाॅ. सुनील ठाकुर ने विद्यार्थियों को अपने रिकॉर्ड के लिए मार्क्स, ग्रेड की प्रति डाउनलोड कर सुरक्षित रखने की सलाह दी गई है। उन्होंने बताया कि शेष विद्यार्थियों का पुनर्मूल्यांकन परिणाम जल्दी जारी कर दिया जाएगा।