फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sanjay Awasthy: विधायक संजय अवस्थी बोले- बेबुनियाद आरोप लगाने की जगह हिमाचल के लिए आर्थिक मदद मांगें जयराम

Fri, 31 Jan 2025 06:37 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि जयराम ठाकुर दिल्ली जाकर हिमाचल प्रदेश को मिलने वाली आर्थिक मदद में रोड़ा अटकाने का काम करते हैं। उन्हें तथ्यहीन बयानों की जगह केंद्रीय बजट में हिमाचल प्रदेश के लिए आर्थिक मदद की मांग करनी चाहिए।
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष और विधायक संजय अवस्थी - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष और विधायक संजय अवस्थी ने कहा है कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर राज्य सरकार पर बेबुनियाद आरोप लगाना छोड़कर केंद्रीय बजट में हिमाचली हितों की पैरवी करें। अवस्थी ने कहा कि जयराम ठाकुर मीडिया की सुर्खियों में बने रहने के लिए रोज नया तथ्यहीन बयान जारी करते हैं। अगर वे हिमाचल और हिमाचल के लोगों के हितों के प्रति इतने ही संवेदनशील हैं तो उन्हें केंद्रीय बजट में हिमाचल प्रदेश के लिए आर्थिक मदद की मांग करनी चाहिए।

विज्ञापन


शुक्रवार को जारी प्रेस बयान में संजय अवस्थी ने कहा कि केंद्र सरकार ने वर्ष 2023 में आई प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान की राहत के लिए 10,000 करोड़ रुपये भी अभी तक जारी नहीं किए हैं। इसके अलावा कर्मचारियों के एनपीएस में लगभग 9,000 करोड़ रुपये केंद्र सरकार के पास पड़े हैं। नेता प्रतिपक्ष भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार से यह पैसा हिमाचल प्रदेश को दिलवाएं। उन्होंने आरोप लगाया कि जयराम ठाकुर दिल्ली जाकर हिमाचल प्रदेश को मिलने वाली आर्थिक मदद में रोड़ा अटकाने का काम करते हैं।

विज्ञापन

संजय अवस्थी ने कहा कि पिछली भाजपा सरकार की फिजूलखर्ची के कारण प्रदेश पर आर्थिक बोझ बढ़ा। इसी कारण पिछली भाजपा सरकार ने वर्तमान सरकार को 75,000 करोड़ रुपये का ऋण और कर्मचारियों की देनदारियों के रूप में 10,000 करोड़ रुपये का वित्तीय बोझ विरासत में छोड़ा। पूर्व भाजपा सरकार की नीतियों के कारण आज हिमाचल प्रदेश को ऋण का मूलधन और उसका ब्याज चुकाने के लिए भी ऋण लेना पड़ रहा है। वर्तमान राज्य सरकार ने पिछले दो वर्षों में जितना भी ऋण लिया है उसका 63 प्रतिशत हिस्सा पिछली सरकार द्वारा लिए गए ऋण के मूलधन और उसके ब्याज को चुकाने के लिए खर्च करना पड़ रहा है।

विधायक ने कहा कि पिछली भाजपा सरकार ने राज्य के संसाधनों में बढ़ोतरी करने के लिए भी कोई कदम नहीं उठाए, जबकि पूरे पांच साल तक डबल इंजन की सरकार का नारा दिया जाता रहा। डबल इंजन की सरकार के कारण हिमाचल प्रदेश डबल स्पीड से कर्ज के दलदल में फंसता चला गया और जयराम सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी रही। संजय अवस्थी ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में वर्तमान राज्य सरकार प्रदेश के लिए आय के संसाधन जुटाने पर विशेष ध्यान दे रही है जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें