फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Employees Salary: दो लाख कर्मचारियों के खाते में आया वेतन, पेंशनरों को 10 सितंबर तक करना होगा इंतजार

Thu, 05 Sep 2024 09:35 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

हिमाचल प्रदेश के कर्मचारियों के खाते में गुरुवार को वेतन आ गया, लेकिन पेंशनरों को अभी 10 सितंबर का इंतजार करना होगा।  
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के सवा दो लाख कर्मचारियों के खातों में वीरवार को वेतन आ गया। पेंशनरों को अभी 10 सितंबर का इंतजार करना होगा। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने एक दिन पहले ही इस बात को स्पष्ट कर दिया था कि कर्मचारियों को पांच तारीख और पेंशनरों को 10 तारीख को पेंशन मिलेगी। राज्य के इतिहास में यह पहली बार हुआ है कि सरकारी कर्मचारियों को पांच सितंबर को वेतन दिया गया है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का कहना है कि कर्मचारियों का वेतन पांच तारीख तक टाले जाने और पेंशनरों की पेंशन को 10 तारीख तक टाले जाने से सरकार कर्ज के ब्याज से बच जाएगी। यह बचत तीन करोड़ मासिक और 36 करोड़ रुपये सालाना होगी।

ईएमआई के भुगतान पर पेनल्टी न लगाने का अनुरोध
विशेष सचिव वित्त रोहित जमवाल ने राज्य स्तरीय बैंकर्स कमेटी के उप महाप्रबंधक और डीजीएम को एक पत्र लिखा है, जिसमें अनुरोध किया है कि राज्य सरकार के कर्मचारियों के वेतन और पेंशन के उनके खातों में आने तक ईएमआई पर पेनल्टी या ब्याज नहीं लिया जाए। यह पत्र हिमाचल प्रदेश सचिवालय सेवाएं कर्मचारी महासंघ के अनुरोध पर भेजा गया है।
विज्ञापन


700 करोड़ का लोन लेगी सरकार, अधिसूचना जारी
सरकार ने वीरवार को ही 700 करोड़ रुपये का लोन लेने की अधिसूचना जारी कर दी। यह कर्ज 15 साल की अवधि के लिए लिया जाएगा। इसे 11 सितंबर 2039 तक चुका दिया जाएगा। इसका ब्याज हर साल 11 मार्च और 11 सितंबर को चुकता किया जाएगा। 11 सितंबर को इस ऋण का भुगतान राज्य सरकार के खाते में होगा। यह कर्ज विकास कार्यों के लिए लिया जा रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें