फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: शहरवासियों को राहत, राजधानी में आज से ही रोज पानी देने के आदेश

Thu, 19 Mar 2026 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

राजधानी में गुरुवार से ही तीन जोन के वार्डाें में रोज पानी की आपूर्ति देने के आदेश जारी हो गए हैं। 
विज्ञापन
शिमला शहर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिमला शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। राजधानी में गुरुवार से ही तीन जोन के वार्डाें में रोज पानी की आपूर्ति देने के आदेश जारी हो गए हैं। पेयजल कंपनी ने संजौली, छोटा शिमला और सेंट्रल जोन में पानी की राशनिंग खत्म करते हुए नियमित आपूर्ति देने का फैसला लिया है। इस बारे में तीनों जोन के कर्मचारियों को बुधवार को ही निर्देश भी जारी कर दिए हैं। एक दिन पहले मंगलवार को कंपनी ने अगले हफ्ते से रोज पानी देने की योजना बनाई थी। अब इसमें बदलाव करते हुए गुरुवार से ही नियमित आपूर्ति देने का फैसला लिया है।

विज्ञापन

इसके लिए कंपनी ने संजौली, छोटा शिमला और रिज टैंक समेत वार्डाें में बने अन्य छोटे जल भंडारण टैंकों को बुधवार शाम तक भर दिया है। गुरुवार सुबह से इन तीनों जोनों के ज्यादातर इलाकों में नियमित आपूर्ति शुरू हो जाएगी। एक साल बाद शहर में रोज पानी की आपूर्ति शुरू हो रही है। कंपनी के अनुसार सतलुज पेयजल परियोजना से बुधवार को 11 एमएलडी से ज्यादा पानी मिला है। गिरि-गुम्मा समेत अन्य परियोजनाओं से भी 40 एमएलडी पानी मिला है। ऐसे में शहर को रोज आपूर्ति देने के लिए अब पर्याप्त पानी उपलब्ध हो रहा है। पेयजल कंपनी के एजीएम बसंत राठौर ने कहा कि शहर के कई जोन में रोज पानी देने के निर्देश जारी कर दिए हैं। लोगों को इससे राहत मिलेगी।

इन इलाकों में आज से मिलेगी राहत
शहर के संजौली जोन के तहत आने वाले संजौली चौक, इंजनघर, मल्याणा, सांगटी, भट्ठाकुफर, ढली वार्डाें में रोज आपूर्ति मिलेगी। सेंट्रल जोन के मालरोड, लोअर बाजार, रामबाजार, कृष्णानगर, भराड़ी, जाखू, बैनमोर में रोज पानी आएगा। कैथू और अनाडेल में भी जल्द नियमित आपूर्ति मिलेगी। छोटा शिमला जोन के तहत छोटा शिमला वार्ड, कसुम्पटी, विकासनगर में भी नियमित पानी आएगा। कनलोग और खलीनी में भी पानी का संकट दूर होगा। चौड़ा मैदान जोन के तहत आने वाले कच्चीघाटी, टुटू, मज्याठ, बालूगंज, टुटीकंडी, नाभा, फागली आदि वार्डों में भी दो तीन दिन के भीतर नियमित आपूर्ति का दावा किया गया है।
विज्ञापन

शहर को रोज 50 एमएलडी पानी देंगे : एजीएम
सतलुज पेयजल परियोजना का जिम्मा संभाल रहे एजीएम दिनेश भारद्वाज ने कहा कि बुधवार को 11 एमएलडी पानी सतलुज से शिमला सप्लाई हुआ है। इसे रोज 15 एमएलडी तक पहुंचाने का प्रयास है। सभी परियोजनाओं से शहर को अब 50 एमएलडी पानी देंगे। इससे शहर में रोज हर वार्ड में पानी दिया जा सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें