उपायुक्त कार्यालय रिकांगपिओ में नव निर्वाचित जिला परिषद सदस्यों से चर्चा करते उपायुक्त किन्नौ?
- फोटो : RAMPUR-HP
रिकांगपिओ (किन्नौर)। नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्यों के लिए शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। डीसी हेमराज बैरवा ने बुधवार को नवनिर्वाचित जिला परिषद के सदस्यों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई।
शपथ ग्रहण समारोह में जिला परिषद के 9 सदस्यों ने भाग लिया जबकि एक सदस्य अस्वस्थ होने के कारण शपथ नहीं ले सका। उपायुक्त ने बताया कि जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव 30 जनवरी को निश्चित किया गया है।
वहीं, उपमंडलाधिकारी कल्पा डॉ. अवनिंद्र कुमार खंड विकास अधिकारी कार्यालय में पंचायत समिति कल्पा के नवनिर्वाचित सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद एसडीएम कल्पा ने बचत भवन में कल्पा उपमंडल के तहत आने वाले प्रधानों और उपप्रधानों को भी सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। इस अवसर पर ग्रामीण विकास अभिकरण किन्नौर परियोजना अधिकारी जयवंती ठाकुर और खंड विकास अधिकारी कल्पा ज्ञान प्यारी मौजूद रहीं।