फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीज लेने गए 108 के चालक और ईएमटी को पीटा

विज्ञापन
ambulance driver beaten in Theog
विज्ञापन
ठियोग (रामपुर बुशहर)। कोई भी आपदा हो या फिर कोई दुर्घटना हो जाए तो सबसे पहले 108 एंबुलेंस सेवा की याद आती है, लेकिन शनिवार रात ठियोग में 108 चालक और ईएमटी को उल्टा बर्बरता का शिकार होना पड़ा। पुलिस थाना ठियोग में एंबुलेंस के चालक और ईएमटी ने रविवार को मारपीट का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

पुलिस थाना ठियोग से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार रात कड़ाके की ठंड के बीच 108 सेवा केंद्र में फोन आया। बताया गया कि उनका मरीज बीमार है, जिसे अस्पताल ले जाना है। कॉल सेंटर से नजदीकी 108 के वाहन को मौके पर भेजा गया, लेकिन जीवन को सुरक्षा प्रदान करने वाले 108 के चालक और ईएमटी जब मौके पर पहुंचे तो यहां खड़े लोगों ने कड़ाके की ठंड में दोनों के कपड़ों को उतराकर उनपर हमला बोल दिया।
किसी तरह वे दोनों मौके से जान बचाकर भागे। दोनों के शरीर पर घाव बने हुए हैं। मामला पुलिस के संज्ञान में आया, लेकिन दो दिन बाद भी हमला करने वाले लोग पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ पाए। अपने घाव दिखाते हुए 108 के मुरारी लाल शर्मा और सुंदर लाल शर्मा ने बताया कि दो दिन पहले मरीज को लेने गए थे और इस दौरान दो लोगों ने उन पर हमला बोल दिया। उन्होंने वाहन की चाबी भी छीन ली। डीएसपी ठियोग कुलविंद्र सिंह ने कहा कि चालक की शिकायत पर पुलिस थाना ठियोग में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। उन्होंने दावा किया कि आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 506 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें