फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुमारसैन में 24 ने जिला परिषद और 54 ने बीडीसी के लिए ठोका दावा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। पंचायतीराज चुनाव में शिमला में 174 प्रत्याशी जिला परिषद सदस्य के लिए किस्मत आजमा रहे हैं। कुमारसैन के भुट्टी कोटगढ़ वार्ड से सबसे ज्यादा 15 उम्मीदवारों ने नामांकन भरे हैं। इसके अलावा ठियोग के देवरीघाट वार्ड से 12, केलवी मतियाना से 10, कुमारसैन से 9 उम्मीदवारों ने दावेदारी पेश की है।
विज्ञापन

पंचायत समिति सदस्य में नारकंडा ब्लॉक से 54 उम्मीदवारों ने दावेदारी जताई है। प्रधान पद के लिए नारकंडा ब्लॉक की 28 पंचायतों से 144 प्रत्याशियों ने दावेदारी पेश की है। उप प्रधान पद के लिए नारकंडा से 139 और पंचायत सदस्यों के लिए 231 उम्मीदवारों ने आवेदन भरे हैं। कुल मिला कर अगर बात करें तो नारकंडा ब्लॉक से सभी पदों पर 568 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं। अब देखना होगा कि 6 जनवरी को कितने उम्मीदवार नाम वापस लेते हैं और कितने मैदान में डटे रहते हैं।
चुनाव में जितने ज्यादा उम्मीदवार होंगे, चुनाव आयोग पर उतना ही ज्यादा चुनावी खर्च बढ़ेगा। इन दिनों क्षेत्र में चुनावी माहौल गर्मा गया है। अब प्रत्याशी मीडिया और सोशल मीडिया सहित अन्य कई जरियों से प्रचार कर रहे हैं। प्रत्याशी घर-घर जाकर वोटरों को लुभाने के लिए हर संभव प्रयास भी कर रहे हैं। आखिरी फैसला अब जनता ने करना है कि किसके सिर पर ताज सजेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें