रामपुर बुशहर। सनशाइन स्कूल रामपुर के यशस्वी रांझा ने जिला स्तरीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया है। यशस्वी ने राजधानी के छोटा शिमला में आयोजित जिलास्तरीय चिल्ड्रन साइंस के मैथ ओलंपियाड में प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन
इससे पूर्व उपमंडल स्तर पर यशस्वी ने उम्दा प्रदर्शन कर जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए स्थान सुनिश्चित किया था। सनशाइन स्कूल की प्रधानाचार्य सुषमा मखैक ने यशस्वी रांझा को जिला स्तर पर दूसरा स्थान पाने पर शुभकामनाएं दीं।