फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: युवक ने चाटी पुल से सतलुज में लगाई छलांग, लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। पुलिस थाना ब्रौ के तहत चाटी पुल से एक युवक ने सतलुज नदी में छलांग लगाई है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर युवक की तलाश करना शुरू कर दी है। पुलिस थाना ब्रौ से मिली जानकारी के अनुसार युवक सौरभ नेगी पुत्र देवराज नेगी गांव बांदल डाकघर घाटू तहसील निरमंड निवासी चाटी से रामपुर बस स्टैंड की ओर जा रहा था कि अचानक दौड़ कर उसने चाटी पुल से सतलुज नदी में छलांग लगा दी।
विज्ञापन

इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर सतलुज नदी के किनारे युवक की तलाश करना शुरू कर दी है। प्रशासन ने भी ज्यूरी से एनडीआरएफ की टीम को बुलाया है, जो युवक की तलाश करने में जुटे हैं। युवक की तलाश करने के लिए दिनभर सतलुज नदी के किनारे उनके परिजन और रिश्तेदार भी तलाश करने में डटे रहे, लेकिन अभी तक युवक का कोई पता नहीं लगा पाया है। मामले की पुष्टि डीएसपी आनी चंद्रशेखर ने की है। उन्होंने बताया कि चाटी पुल से नीचे युवक ने छलांग लगा दी है। पुलिस युवक की तलाश करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें