फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कल्पा में बनकर तैयार हुआ यूथ हॉस्टल

विज्ञापन
विज्ञापन
करीब साढ़े नौ करोड़ की लागत से बनकर तैयार हुआ यूथ हॉस्टल
विज्ञापन

288 छात्र-छात्राओं और युवाओं ठहरने की होगी व्यवस्था

जिले के स्कूली बच्चों और युवाओं को मिलेगा लाभ

बीरबल नेगी

सांगला (किन्नौर)। किन्नौर जिले के छात्र-छात्राओं और युवाओं काे यूथ हॉस्टल का जल्द लाभ मिलेगा। पर्यटन स्थल कल्पा में करोड़ों रुपये की लागत से यूथ हॉस्टल का भवन बनकर तैयार हो गया है। इस बहुमंजिला भवन में कुल 47 कमरों का निर्माण किया गया है। इसमें एक समय में 288 छात्र-छात्राओं के ठहरने की सुविधा होगी। जल्द ही भवन जनता को समर्पित किया जाएगा और जिले के सैकड़ों विद्यार्थियों को इसका लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।
वर्ष 2007 में पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह ने इस भवन की आधारशिला रखी थी। उसके बाद 2019 से यूथ हॉस्टल का कार्य शुरू हुआ और करीब पांच वर्ष के अंतराल में भवन का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। चार मंजिला भवन के निर्माण पर कुल साढ़े नौ करोड़ रुपये की राशि खर्च की गई है। चार मंजिला यूथ हॉस्टल में कुल 47 कमरे हैं। भवन के धरातल में कार्यालय, डायनिंग, रिसेप्शन, प्रबंधक कक्ष, रसोईघर और चौकीदार के ठहरने की व्यवस्था होगी। पहली मंजिल में 58 छात्र और 58 छात्राएं ठहर सकेंगी। द्वितीय मंजिला में 38 छात्र और 38 छात्राओं को ठहरने की सुविधा होगी। सबसे ऊपरी मंजिल में आठ कमरे हैं, जिसमें स्कूली बच्चों को ठहरने की सुविधा मिलेगी। जिले के छात्र-छात्राएं वर्षों से इस यूथ हॉस्टल के निर्माण की आस लगाए हुए थे, जो अब जल्द ही पूरी होने वाली है। खेलकूद प्रतियोगिताओं के दौरान यहां आने वाले छात्र-छात्राओं को परेशानियां झेलनी पड़ती थीं, लेकिन अब बहुमंजिला भवन बनने के बाद उन्हें दिक्कतों से दो चार नहीं होना पड़ेगा। दो नंवबर को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू मंत्री जगत सिंह नेगी की मौजूदगी इस भवन को युवाओं को समर्पित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहुमंजिला यूथ हॉस्टल का भवन बनकर तैयार हो गया है। इस पर करीब साढ़े नौ करोड़ रुपये की राशि खर्च हुई है। अब इस यूथ हॉस्टल का जिले के स्कूली बच्चों को लाभ मिलेगी। - राकेश श्याम, लोक निर्माण विभाग कल्पा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें