फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: युवकों ने पौध रोप कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

विज्ञापन
बर्फबारी के कारण सांगला से छितकुल जाने वाले पर्यटकों की बढ़ी दुश्वारियां। संवाद
विज्ञापन
बाढ़ प्रभावित क्षेत्र खडवारिंग में युवक मंडल ब्रुआ ने चलाया अभियान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांगला (किन्नौर)। शारंग युवक मंडल ब्रुआ ने नववर्ष पर ब्रुआ पंचायत के समीप बाढ़ प्रभावित क्षेत्र खडवारिंग में भूस्खलन रोकने और पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण किया। इस दौरान युवक मंडल के सदस्यों ने चिलगोजा, देवदार और रमीनिया के 200 पौधों का रोपण किया।
विज्ञापन

शारंग युवक मंडल प्रधान दीपक नेगी ने कहा कि युवक मंडल के सदस्यों ने नववर्ष पर पौधा रोपण किया। इससे पर्यावरण को हो रहे नुकसान से बचाया जा सकेगा। उन्होंने ग्राम वासियों से आग्रह किया कि अधिक से अधिक पौधे लगाएं, ताकि क्षेत्र में हो रहे भूस्खलन को रोका जा सके। उन्होंने सभी को पर्यावरण संरक्षण के बारे में जागरूक किया। क्षेत्र को सुरक्षित रखने के लिए पौधारोपण के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान उपप्रधान आशुतोष नेगी, सचिव गुलशन नेगी, आशीष गोमेर, राम राज, श्रीकांत और कार्तिक सहित अन्य ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें