चेबड़ी गांव की यशस्वी शर्मा पुत्री संजीव कुमार का चयन स्पोर्ट्स गर्ल्स हॉस्टल जुबल होने पर खुशी ?
- फोटो : RAMPUR-HP
नित्थर (कुल्लू)। उपतहसील नित्थर के चेबड़ी गांव की यशस्वी शर्मा का चयन खेल छात्रावास जुब्बल के लिए हुआ है। उनके चयन से गांव में खुशी का माहौल है। यशस्वी शर्मा ने 20 अप्रैल को ट्रॉयल दिया था, जिसमें उनका चयन हो गया है। यशस्वी शर्मा के पिता संजीव कुमार और माता रचना शर्मा ने बेटी की उपलब्धि पर खुशी जाहिर की है।
सरस्वती विद्या मंदिर की सभी दीदियों और आचार्यों ने भी खुशी जाहिर करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। यशस्वी शर्मा ने बताया कि उनकी वॉलीबाल में शुरू से ही रुचि थी और मुझे अब अपने मनपसंद खेल में भविष्य बनाने का मौका मिल रहा है। उनके पिता संजीव कुमार ने हिमाचल प्रदेश फॉरेस्ट वॉलीबाल टीम के खिलाड़ी मनोज नेगी और कोच खेल छात्रावास हॉस्टल जुब्बल जितेंद्र का इसके लिए आभार जताया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रेमपॉल शर्मा ने यशस्वी शर्मा और माता पिता को चयन पर बधाई दी है।