फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: यंगपा-2 स्कूल के नाम रहा ओवरऑल ट्रॉफी का खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ कार्यक्रम में छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मोहा मन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

भावानगर (किन्नौर)। राजकीय माध्यमिक पाठशाला यंगपा-2 में बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिला मंडल अध्यक्ष यंगपा-2 दुर्गा देवी बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहीं। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस अवसर मुख्य अतिथि ने भ्रूण हत्या में रोक लगाने और लड़कियों को स्कूल की शिक्षा देने पर गांव वासियों सहित स्कूल के सभी छात्र-छात्राओं को संदेश दिया। इस अवसर पर बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ के तहत स्कूल में पेंटिंग, भाषण, लोकनृत्य और एकल गान प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। पेंटिंग प्रतियोगिता में रिहाना ने प्रथम, निहारिका ने द्वितीय और नितिन ने तृतीय स्थान हासिल किया। भाषण प्रतियोगिता में निहारिका ने प्रथम, लक्ष ने द्वितीय और सुनाना ने तृतीय स्थान हासिल किया। एकल गान में नितिन ने पहला, आरजू ने दूसरा और मोहित ने तीसरा स्थान हासिल किया। फोक डांस में जीएमएस यंगपा-2 ने पहला, महिला मंडल कासरिम ने दूसरा और महिला मंडल यंगपा-2 ने तीसरा स्थान हासिल किया। ओवरऑल ट्रॉफी का खिताब राजकीय माध्यमिक पाठशाला यंगपा- 2 को दिया गया। मुख्य अतिथि ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर महिला मंडल कासरिम प्रधान चंद्र देवी, सचिव यंंगपा कोनचो डोलमा, महिला मंडल सचिव कासरिम संतोष कुमारी, एसएमसी अध्यक्ष रीता कुमारी, मुख्याध्यापक देव नेगी और कला अध्यापक किरण बिष्ट सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें