फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सिविल अस्पताल रोहड़ू में एक्सरे सुविधा तीन दिन से बंद, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहड़ू। सिविल अस्पताल रोहड़ू में राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन की ओर निशुल्क एक्सरे सुविधा तीन दिनों से बंद पड़ी है। इस कारण लोगों को निजी क्लीनिकों में महंगे दामों पर एक्सरे करवाना पड़ रहा है। सिविल अस्पताल रोहड़ू में हर रोज पांच सौ के करीब ओपीडी रहती है, जिनमें कई लोगों को एक्सरे के लिए लिखा जाता है। लोगों को निशुल्क सुविधा के लिए सरकार ने डिजिटल एक्सरे की मशीन लगाई है, लेकिन मशीन बंद होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने अस्पताल प्रबंधन से मांग की है कि खराब चल रही एक्सरे मशीन ठीक करवाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं, ताकि दूरदराज से पहुंचने वाले लोगों को अस्पताल में समय पर निशुल्क सुविधा उपलब्ध हो सके। अस्पताल में हर दिन पांच सौ से अधिक ओपीडी हर दिन होती है। दूरदराज के गांव से लोगों को समय पर सुविधा न मिलने के कारण अगले दिन फिर एक्सरे के लिए रोहड़ू आना पड़ता है।
विज्ञापन

आज ठीक हो जाएगी एक्सरे मशीन

सिविल अस्पाल रोहड़ू के अधीक्षक डाॅ रविंद्र शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के तहत एक्सरे लैब को संचालित करने का जिम्मा निजी कंपनी को दिया है। पिछले कुछ दिनों से एक्सरे में कुछ समस्या हो रही थी। तीन दिन से एक्सरे मशीन में प्रयोग होने वाले डिजिटल कैसेट्स फंसने से मशीन ने काम करना बंद कर दिया है। मशीन को ठीक करने के लिए शनिवार तक तकनीशियन रोहड़ू पहुंच रहे हैं। उसके बाद लोगों को सेवा बहाल हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें