फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: खनेरी अस्पताल में चार दिन से एक्सरे सुविधा ठप, मरीज परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
. निजी संस्थानों में अधिक पैसे खर्च कर एक्सरे करवा रहे मरीज
विज्ञापन

. चार जिलों से अस्पताल पहुंच रहे मरीज झेल रहे परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। चार जिलों के दुर्गम क्षेत्र के ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधाएं देने वाले महात्मा गांधी खनेरी अस्पताल में सरकार और स्वास्थ्य विभाग की अनदेखी मरीजों पर भारी पड़ रही है। अस्पताल में चार दिन से एक्सरे सुविधा ठप पड़ी हुई है। लोगों को मजबूरन निजी संस्थानों में जाकर महंगे दाम पर एक्सरे करवाने पड़ रहे हैं। करीब एक हजार मरीजों की ओपीडी वाले महात्मा गांधी खनेरी अस्पताल में फिर से एक्सरे सुविधा चरमरा गई है। रोजाना शिमला, किन्नौर, कुल्लू और मंडी जिले के दुर्गम ग्रामीण क्षेत्रों से मरीज बेहतर उपचार की आस में खनेरी अस्पताल पहुंचते हैं। अस्पताल में मरीजों को जहां एक्सरे की सुविधा निशुल्क मिलती है। तकनीकी खराबी के कारण अस्पताल परिसर में लगा एक्सरे प्लांट बंद पड़ा है। चिकित्सक हड्डी रोग और अन्य बीमारियों से ग्रस्त मरीजों को डॉक्टर एक्सरे करवाने को कहते हैं, लेकिन जब मरीज एक्सरे करवाने के लिए पहुंचते हैं, तो उन्हें एक्सरे प्लांट से सुविधा लिए बगैर ही वापस लौटना पड़ता है। मशीन बंद होने से मरीजों और उनके तीमारदारों में खासा रोष है। क्षेत्र के यशवंत शर्मा, राहुल स्नेही, राकेश कुमार, राजीव, रूप लाल, किशोरी लाल, अनिल, राजकुमार, हरदयाल, ललित ठाकुर सहित अन्य लोगों ने कहा कि खनेरी अस्पताल चार जिलों का मुख्य अस्पताल है। अस्पताल में रोजाना बेहतर उपचार की उम्मीद में सैकड़ों मरीज पहुंचते हैं, लेकिन अस्पताल की अव्यवस्था को लेकर उन्हें निराश होना पड़ रहा है। एक्सरे सुविधा ठप होने से मरीज परेशानी झेल रहे हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य विभाग से खराब पड़े एक्सरे प्लांट को जल्द दुरुस्त करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

अस्पताल के एक्सरे प्लांट में तकनीकी खराबी आई है। तकनीकी टीम मशीन को दुरुस्त करने में जुटी हुई है। जल्द ही एक्सरे सेवा बहाल कर दी जाएगी। - डॉ. रोशन कौंडल, एमएस, खनेरी अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें