फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: आपातकालीन चिकित्सा सेवा के लिए निशुल्क वाहन उपलब्ध करवाएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
बैठक में कमेटी के पदाधिकारियों ने लिया फैसला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। भड़ावली पंचायत की ग्राम सुधार कमेटी शलाटी की बैठक नोगली में अध्यक्ष तिलक राज खिमटा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा की गई। कमेटी के पदाधिकारियों और सदस्यों ने शलाटी घोड़ी में आपातकालीन चिकित्सा सेवा के लिए निशुल्क वाहन उपलब्ध करवाने का फैसला लिया। अध्यक्ष तिलक राज खिमटा ने कहा कि बैठक में कमेटी इस पहल से क्षेत्र के लोगों को आपातकालीन चिकित्सा के लिए समय पर अस्पताल पहुंचने में मदद मिलेगी। पदाधिकारियों ने कहा कि नोगली स्कूल में खेल की दृष्टि से वॉलीबाल मैट उपलब्ध करवाने के लिए एसडीएम को ज्ञापन देने पर चर्चा की गई। इस मौके पर पृथ्वीराज, प्रवीण, सुरेश खमराल, सचिन, राकेश, मनीष कौशल और पंकज सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें