रोहड़ू। भवन सडक एवं अन्य निर्माण यूनियन के जिला शिमला अध्यक्ष सुनील मेहता ने सभी मजदूरों से अपील की है कि वे अपनी केवाईसी और पासबुक का नवीनीकरण अवश्य करवाएं, ताकि उन्हें मजदूरों के हित की योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके।
उन्होंने कहा कि कामगारों को शिक्षा, स्वास्थ्य, विवाह सहायता, पेंशन सहित 13 प्रकार के लाभ मिलते हैं। यदि किसी भी मजदूर साथी को श्रमिक कल्याण बोर्ड से जुड़ने, केवाईसी कराने, पासबुक नवीनीकरण या किसी अन्य प्रक्रिया में कोई भी परेशानी आ रही हो, तो वे भवन सड़क एवीएन एवं अन्य निर्माण मजदूर यूनियन से अथवा उनसे ङी संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने मजदूर वर्ग एवं आम जनता से अपील की कि मनरेगा को कमजोर करने की नीतियों के विरोध में 12 फरवरी को हड़ताल में शामिल हों। संवाद