फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: ठियोग में मजदूरों का एकता प्रदर्शन, रैली निकाली

विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश पीडब्लूडी आईपीएच एम्प्लायज एवं मजदूर यूनियन ​ठियोग में रैली​ निकालते हुए। स्त्रो
विज्ञापन
देवकीनंद चौहान बने यूनियन के अध्यक्ष, 42 पदाधिकारियों का चयन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। हिमाचल प्रदेश पीडब्ल्यूडी, आईपीएच इम्प्लायज एवं मजदूर यूनियन का 39वां दो दिवसीय सम्मेलन रविवार को ठियोग में संपन्न हुआ। सम्मेलन में कर्मचारियों और मजदूरों की समस्याओं पर चर्चा के साथ-साथ यूनियन की राज्य स्तरीय कार्यकारिणी का गठन भी किया गया।
इस अवसर पर देवकीनंद चौहान को अध्यक्ष और तोताराम शर्मा को चेयरमैन चुना गया। इसके अतिरिक्त जगदीश चंद्र को कानूनी सलाहकार, इंद्र सिंह जरयाल को मुख्य सलाहकार और आशा राम को वरिष्ठ उपाध्यक्ष नामित किया गया। राजकुमार महासचिव, संजय शर्मा अतिरिक्त महासचिव और इंद्र सिंह डोगरा को कोषाध्यक्ष बने। कुल 42 पदाधिकारी कार्यकारिणी में शामिल किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सम्मेलन के दौरान यूनियन ने मजदूर हितों की मांगों को लेकर एकजुटता दिखाते हुए मार्च रैली भी निकाली। यूनियन एटक से संबद्ध है और राज्य भर में कर्मचारियों की आवाज को मजबूती से उठाने का संकल्प दोहराया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें