फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नेरवा में खतरनाक पेड़ों को काटने का काम शुरू, सड़क किनारे पार्किंग पर प्रतिबंध

विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय नेरवा व शीकियार के बीच की पहाड़ी पर गिरे जोखिमपूर्ण पेड़। संवाद
विज्ञापन
. महाविद्यालय नेरवा से आदर्श स्वीट शॉप तक का क्षेत्र संवेदनशील घोषित किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नेरवा (रोहड़ू)।
वन विभाग ने नेरवा बीट में खतरनाक पेड़ों को काटने का कार्य शुरू कर दिया है। इस कार्य के चलते राजकीय महाविद्यालय नेरवा से शीकियार स्थित आदर्श स्वीट शॉप तक सड़क के किनारे वाहन पार्किंग पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। विभाग ने दुर्घटना की आशंका को देखते हुए यह कदम उठाया है। वन मंडल चौपाल के वन परिक्षेत्र नेरवा में यह कार्य चल रहा है। वन परिक्षेत्र अधिकारी विजय कुमार ने आम जनता से सहयोग की अपील की है। नेरवा बीट की वन रक्षक प्रियंका शर्मा ने लोगों से आगामी सूचना तक सड़क के किनारे किसी भी प्रकार का वाहन पार्क न करने का अनुरोध किया है। उन्होंने बताया कि पेड़ की कटाई और उसके सुरक्षित परिवहन के दौरान दुर्घटना का खतरा है। प्रियंका शर्मा ने इस क्षेत्र के निवासियों को व्यक्तिगत रूप से सूचित भी किया है। वन विभाग ने स्थानीय लोगों, वाहन चालकों और व्यापारियों से विशेष सावधानी बरतने को कहा है। उनसे कार्यस्थल के आसपास अनावश्यक आवाजाही और वाहन पार्किंग से बचने का आग्रह किया गया है। विभाग ने सभी से सहयोग की अपेक्षा की है ताकि कार्य सुरक्षित और सुचारु रूप से पूरा हो सके।
विज्ञापन


वन विभाग ने पेड़ों की कटाई के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कई कदम उठाए हैं। राजकीय महाविद्यालय नेरवा से आदर्श स्वीट शॉप तक का क्षेत्र संवेदनशील घोषित किया गया है। यहां वाहन पार्किंग पर अस्थायी रोक लगाई गई है। यह निर्णय संभावित दुर्घटनाओं से बचने के लिए लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें