नौ नाग झील सरपारा का होगा सौंदर्यीकरण, किन्नौर और कुल्लू में संवरेंगे पर्यटन स्थल
किसी ने सराहा तो किसी ने नकारा सरकार का चौथा बजट
दूरदराज की डोडरा क्वार सड़क का वित्तीय वर्ष में पूरा होगा विस्तारीकरण
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
दूध से किसान मजबूत होगा, कल्पा में खिलाड़ियों के लिए मैदान संवरेगा, नौ नाग झील सरपारा का सौंदर्यीकरण होगा और किन्नौर-कुल्लू में पर्यटन स्थल संवरेंगे। सुक्खू सरकार का चौथे बजट ऊपरी हिमाचल के किसानों, खिलाड़ियों और युवाओं के लिए राहत लाया है। बागवानी के बाद ऊपरी हिमाचल में पशु पालन ही लोगों की आर्थिकी का मुख्य जरिया है। ऐसे में दूध के रेट 51 से 61 रुपये होने पर हजारों किसानों और पशुपालकों को राहत मिली है। इस बजट को कई वर्गों ने सराहा, वहीं कई वर्गों ने नकारा भी है। इस बजट में रामपुर में धार्मिक पर्यटन स्थल नौ नाग झील सरपारा के सौंदर्यीकरण की घोषणा की गई है। बजट में समाज के विभिन्न वर्गों खासकर पशुपालकों, आउटसोर्स कर्मचारियों, आंगनबाड़ी, आशा कार्यकर्ताओं, पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों, कृषि और महिला मंडलों को कई सौगातें मिली हैं। मुख्यमंत्री ने दूध के दाम बढ़ाने की घोषणा की है। वहीं, किन्नौर जिले के कल्पा में खेल मैदान का कार्य इसी वर्ष पूरा कर लिया जाएगा। मैदान बनने से जिले के हजारों युवा खिलाड़ियों को मैदान की सुविधा मिलेगी। साथ ही यहां बड़ी खेलकूद प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर मिलेगा। वहीं, खेल छात्रावास जुब्बल में कोच की तैनाती की जाएगी। कोच की तैनाती होने से खेल छात्रावास के खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण मिलेगा। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने प्रदेश के पर्यटन स्थलों के सौंदर्यीकरण और जीर्णोद्धार करने की भी घोषणा की है। इसके तहत प्रदेश सरकार करीब 317 करोड़ रुपये की राशि खर्च करेगी।
किन्नौर और कुल्लू जिले के पर्यटन स्थलों के संवरने से युवाओं के लिए घरद्वार पर स्वरोजगार के द्वार खुलेंगे। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए यह काफी कारगर साबित होगा। पर्यटन को पंख लगाने के लिए करीब 50 नई ईको टूरिज्म साइटों को भी विकसित किया जाएगा। युवाओं को स्वरोजगार के अवसर पैदा करने की दिशा में भी सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। रामपुर की सरपारा झील का भी जल्द ही सौंदर्यीकरण किया जाएगा। एक लाख रुपये से कम वार्षिक आय वाले युवाओं को स्वरोजगार के लिए सरकार तीन लाख रुपये तक का ऋण मुहैया करवाएगी।
वहीं, पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने और पौधरोपण के कार्य में जुटे महिला मंडलों को भी एक लाख की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इस बजट में प्रदेश में फोरेस्ट कवर 29.5 से बढ़ाकर 32.30 प्रतिशत करने का लक्ष्य रखा गया है। किसानों के लिए भी सोलर फेंसिंग में सब्सिडी का प्रावधान किया गया है। कृषि सुरक्षा संकल्प के तहत प्रदेश सरकार ने इस योजना के लिए 10 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया है। वहीं, विपक्ष और युवा वर्ग ने सरकार के इस बजट को नकारा है। उन्होंने बागवानी, रोजगार, पर्यटन व्यावसाय, स्वास्थ्य सुविधाओं और अन्य मुद्दों को लेकर सरकार को घेरा है।
बजट को लेकर प्रतिक्रिया
रोहड़ू के विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने कहा कि डोडरा-क्वार सड़क को इसी वित्तीय वर्ष में पूरा किया जाएगा। इससे दूरदराज की पांच पंचायतों के ग्रामीणों को बेहतर सड़क सुविधा मिलेगी। करोड़ों के बजट से सड़क के विस्तारीकरण और सुधारीकरण का कार्य पूरा किया जाएगा।
पूर्व जिला परिषद सदस्य हितेश नेगी ने कहा कि कल्पा में खेल मैदान बनने से जिले के युवा खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधा मिल पाएगी। मैदान बनने से यहां राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं आयोजित हो पाएंगी।
किन्नौर के दयाल सिंह ने बताया कि जिले में पर्यटन स्थलों के सौंदर्यीकरण और जीर्णोद्धार से पर्यटन गतिविधियां बढ़ेंगी और स्थानीय युवाओं को रोजगार के द्वार खुलेंगे। जिले के विभिन्न पर्यटन स्थलों में हर वर्ष हजारों की संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। उन्हें भी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
-रामपुर की महिला केसरा देवी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने दूध के रेट बढ़ाकर किसानों और पशुपालकों को राहत पहुंचाई है। ग्रामीण इलाकों में अधिकांश महिलाएं दुग्ध उत्पादन से जुड़ी हैं। दूध के रेट बढ़ने से उनकी आर्थिकी मजबूत होगी।
-रामपुर के विनोद खौश ने बताया कि सरकार स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए 3 लाख रुपये तक का ऋण मुहैया करवाएगी। इससे प्रदेश के हजारों युवाओं को लाभ मिलेगा।
बजट महज घोषणाओं का पुलिंदा : नरेश चौहान
भाजपा मंडल रामपुर के अध्यक्ष नरेश चौहान ने बताया कि प्रदेश सरकार का यह बजट महज घोषणाओं का पुलिंदा है। प्रदेश में सत्तासीन होने के बाद सरकार विकास के नाम पर एक नया आयाम तक स्थापित नहीं कर पाई है। इस बजट में प्रदेश की रीढ़ माने जाने वाली बागवानी, स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वरोजगार और अन्य मूलभूत सुविधाओं को लेकर कोई घोषणा नहीं हुई है। प्रदेश के हजारों लोगों को इस बजट से मायूसी ही हाथ लगी है।
बजट में कल्पा खेल मैदान को एक वर्ष के भीतर तैयार करने की हुई घोषणा। संवाद
बजट में कल्पा खेल मैदान को एक वर्ष के भीतर तैयार करने की हुई घोषणा। संवाद
बजट में कल्पा खेल मैदान को एक वर्ष के भीतर तैयार करने की हुई घोषणा। संवाद
बजट में कल्पा खेल मैदान को एक वर्ष के भीतर तैयार करने की हुई घोषणा। संवाद
बजट में कल्पा खेल मैदान को एक वर्ष के भीतर तैयार करने की हुई घोषणा। संवाद
बजट में कल्पा खेल मैदान को एक वर्ष के भीतर तैयार करने की हुई घोषणा। संवाद
बजट में कल्पा खेल मैदान को एक वर्ष के भीतर तैयार करने की हुई घोषणा। संवाद
बजट में कल्पा खेल मैदान को एक वर्ष के भीतर तैयार करने की हुई घोषणा। संवाद