फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: बोटा पलकानी सड़क का दूसरे चरण का कार्य शुरू

विज्ञापन
बोटा पलकानी सड़क मार्ग का दूसरे चरण् कार्य शुरू करते लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
ग्रामीणों को एक साल से था सड़क के निर्माण कार्य शुरू होने का इंतजार
विज्ञापन

एक किलोमीटर का 29 लाख का हुआ टेंडर
सड़क निर्माण से आधा दर्जन से अधिक गांव होंगे लाभान्वित
संवाद न्यूज एजेंसी
नित्थर (कुल्लू)। उपतहसील नित्थर की देहरा पंचायत के बोटा पलकानी सड़क का दूसरे चरण का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। भूमि पूजन के साथ सड़क निर्माण कार्य शुरू किया गया। एक साल से सड़क का निर्माण कार्य ठप था। वर्तमान में यह सड़क एक किलोमीटर निकली है, जबकि इसकी कुल दूरी 5.2 किलोमीटर है। अभी एक किलोमीटर सड़क का टेंडर लगा है, जिससे स्थानीय ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। आजादी के बाद अभी तक तक स्थानीय ग्रामीण खाने पीने और घर बनाने की सामग्री पीठ पर ढोने को मजबूर हैं। प्रदीप काजी, अंकुश कश्यप, गुलजारी लाल, कांशी राम, ओम, मेहर सिंह, सतपाल और रामलाल सहित अन्य ग्रामीणों का कहना है कि अभी तक जो मार्ग निकला है, उसमें कई तरह की कमियां हैं, जहां से सड़क शुरू होती है, वह बेहद तंग है। यहां डंगा लगाना जरूरी है। इसके अलावा सड़क पर कई मोड़ खासे तंग हैं, उन्हें भी ठीक करना चाहिए। इस सड़क से बोटा, पलकानी, सुनबोन, छछपड़ गांव के सैकड़ों ग्रामीणों को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन


अभी इस सड़क का एक किलोमीटर और 29 लाख का टेंडर लगा है। अन्य 3.2 किलोमीटर सड़क का भी जल्द लगे, ऐसी कोशिश विभाग की रहेगी। - कमल देरटा, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग नित्थर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें