फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नित्थर बाजार में नालियां बनाने का कार्य शुरू

विज्ञापन
नित्थर बाजार में ड्रेन बनाने का कार्य हुआ शुरू, जल भराव की स्थिति से जल्द मिलेगा छुटकारा।
विज्ञापन
लोगों को जल्द जलभराव से मिलेगा छुटकारा, ड्रेन के पानी से घरों में आ रही सीलन और दरारें
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नित्थर (कुल्लू)। नित्थर बाजार में लोक निर्माण विभाग ने ड्रेन बनाने का कार्य शुरू कर दिया है। जल्द ही लोगों को जल भराव से छुटकारा मिलेगा। नित्थर उपतहसील पहुंचने वाले हजारों लोगों सहित स्थानीय कारोबारियों को राहत मिलेगी। नित्थर बाजार में कई सालों से जल भराव की स्थिति बनी हुई है। बाजार के लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ड्रेन का पानी दुकानों में घुस रहा है, जिससे दुकानदारों का सामान, सब्जी और अन्य सामान खराब हो रहा है।
वहीं, बाजार में बने घरों में इस ड्रेन के पानी से घरों में सीलन और दरारें आ रही हैं। जलभराव के पानी से देहरा गांव और चरमाला गांव के लिए भी खतरा बना हुआ है। पानी की उचित निकासी न होने से यह समस्या पेश आ रही है। समस्या को लेकर लेकर किसान सभी निरमंड इकाई के बैनर तले किसान-बागवानों और व्यापार मंडल नित्थर ने लोक निर्माण विभाग नित्थर के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन भी किया था। किसान सभा इकाई निरमंड के उपाध्यक्ष कपिल ठाकुर और व्यापार मंडल नित्थर के अध्यक्ष शादी लाल ठाकुर ने कहा है कि सही नालियों का बाजार में होना बहुत जरूरी है। पहले की बनी नालियों में पानी एक जगह एकत्रित हो रहा है, जिससे बाजार में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है। अब नालियां बनने से जलभराव की स्थिति से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी पैंतीस मीटर यू शेप ड्रेन बनेगी और उसके बाद बाकी ड्रेन का कार्य भी किया जाएगा, जिससे नित्थर बाजार में जलभराव की स्थिति से छुटकारा मिलेगा। - कमलानंद, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग नित्थर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें