फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: विकास खंड चौपाल में पंचायत चुनाव परिणाम घोषित, नए प्रधान और उप प्रधान चुने गए

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास खंड चौपाल में पंचायत चुनाव परिणाम घोषित, नए प्रधान और उप प्रधान चुने गए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नेरवा। विकास खंड चौपाल की विभिन्न पंचायतों में प्रधान और उप प्रधान पदों के लिए चुनाव हुए थे। इनके परिणाम अब घोषित कर दिए गए हैं। कई पंचायतों में नए चेहरों ने जीत दर्ज की है।



पुजारली पंचायत में प्रधान पद के लिए योजना दफराइक ने राजिंदरा को हराया। उन्होंने 347 मतों के बड़े अंतर से यह जीत दर्ज की। इसी पंचायत में उप प्रधान पद पर सोमेश कुमार ने यशपाल को 314 मतों से पराजित किया। खुंद नेवल पंचायत में प्रधान पद पर सीमा चौहान ने किरण को 71 मतों से हराया। गोरली मड़ावग में प्रधान पद के लिए प्रेम सिंह ने राकेश अजटा को 16 मतों से हराया। यहां उप प्रधान पद पर बलदेव सिंह ने अनिता कंवर को 216 मतों से पराजित किया। धनत पंचायत में प्रियंका ने रक्षा को 110 मतों से हराकर प्रधान पद जीता। उप प्रधान पद के लिए संतोष सिंह ने सुरेंद्र सिंह को 204 मतों से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


देईया दोची में प्रधान पद पर सुरेंद्र सिंह ने भगत राम को 34 मतों से हराया। उप प्रधान पद के लिए राकेश ने राजेंद्र को 65 मतों से जीत दर्ज की। मानू भविया में मनोहर दत्त ने सिद्धार्थ खागटा को 153 मतों से पराजित किया। यहां उप प्रधान पद के लिए दिनेश ने शमशेर को 107 मतों से हराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें