फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रामपुर बुशहर में सजेगा महिला कबड्डी का महाकुंभ, 18 टीमें ले रहीं भाग

विज्ञापन
रामपुर में सीनियर स्टेट महिला कबड्डी चैंपियनशिप का शुभारंभ करते एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह, खिला
विज्ञापन
. भारतीय महिला कबड्डी टीम की कप्तान पुष्पा राणा समेत कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी दिखाएंगी दमखम
विज्ञापन

. दो दिन तक पदम स्कूल मैदान में होगा रोमांचक मुकाबलों का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
अंतरराष्ट्रीय लवी मेला-2026 के उपलक्ष्य में रामपुर बुशहर में राज्य स्तरीय महिला कबड्डी का रोमांच देखने को मिलेगा। यहां 73वीं सीनियर स्टेट महिला कबड्डी चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। इस चैंपियनशिप में भारतीय महिला कबड्डी टीम की कप्तान पुष्पा राणा समेत कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। चैंपियनशिप में प्रदेशभर की कुल 18 टीमें अपनी चुनौती पेश कर रही हैं। इनमें केआईसी राजपुरा, एसटीसी बिलासपुर, चंबा, शिमला ब्लू, किन्नौर, हमीरपुर, कुल्लू, मंडी, सिरमौर, लाहौल-स्पीति, टीआरएल जुब्बल, बिलासपुर, शिमला रेड, सोलन, ऊना और साई धर्मशाला की टीमें शामिल हैं। लवी मेला कमेटी और बुशहर कबड्डी संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस तीन दिवसीय राज्यस्तरीय प्रतियोगिता का शुभारंभ सोमवार को रामपुर के एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह ने किया। प्रतियोगिता का आयोजन 2 से 3 नवंबर तक राजकीय पदम उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर के मैदान में किया जा रहा है। शुभारंभ अवसर पर एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल प्रतियोगिताएं युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ-साथ अनुशासन, टीम भावना और आपसी सहयोग की सीख भी देती हैं। उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने पहुंची सभी टीमों और खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से क्षेत्र में खेल गतिविधियों को बढ़ावा मिलता है और स्थानीय युवाओं को राज्यस्तर के खिलाड़ियों का खेल देखने का अवसर मिलता है। सोमवार दोपहर बाद मौसम ने भी प्रतियोगिता के आयोजन में कुछ बाधा डाली। बारिश होने के कारण खुले मैदान में मुकाबले करवाना संभव नहीं हो पाया, जिसके चलते आयोजकों को स्कूल के सभागार में ही मुकाबले करवाने पड़े। इसके बावजूद खिलाड़ियों में प्रतियोगिता को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। विभिन्न जिलों से पहुंची टीमों ने चैंपियनशिप में बेहतर प्रदर्शन के लिए अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी ले रहीं हिस्सा
इस राज्यस्तरीय प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण भारतीय महिला कबड्डी टीम की कप्तान पुष्पा राणा रहेंगी। इनके अलावा ज्योति, चंपा ठाकुर, भावना और साक्षी शर्मा सहित कई जानी-मानी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही हैं। कबड्डी प्रेमियों को इन खिलाड़ियों के दमदार रेड, शानदार डिफेंस और बेहतरीन तालमेल से भरपूर मुकाबले देखने को मिलेंगे। लवी मेला कमेटी और बुशहर कबड्डी संघ ने क्षेत्र के खेल प्रेमियों, युवाओं और आम लोगों से अधिक से अधिक संख्या में प्रतियोगिता स्थल पर पहुंचने की अपील की है। आयोजकों का कहना है कि दर्शकों की मौजूदगी खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के साथ-साथ क्षेत्र में खेल संस्कृति को मजबूत करने में भी मददगार साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें