फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: संशोधित वेतनमान के एरियर का भुगतान जल्द करने की मांग

विज्ञापन
सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ ठियोग की बैठक में मौजूद पदा​धिकारी और सदस्य। स्रोत : संघ
विज्ञापन
संघ ने पांच फीसदी महंगाई भत्ता देने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ ठियोग की बैठक सोमवार को सराय हॉल में संघ के प्रधान मोहिंद्र चंदेल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की ओर से सेवानिवृत्त एवं सरकारी कर्मचारियों के हित में पांच प्रतिशत महंगाई भत्ता देने की घोषणा पर उनका आभार व्यक्त किया गया। बैठक में संघ के सदस्यों ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए आग्रह किया कि कर्मचारियों की महंगाई भत्ते की शेष लंबित किस्तों का बकाया भुगतान भी जल्द किया जाए। इसके अलावा संशोधित वेतनमान से संबंधित लंबित एरियर और अन्य देय भुगतानों को शीघ्र जारी करने की मांग उठाई गई। संघ के सदस्यों ने कहा कि लंबित देनदारियों का भुगतान होने से सेवानिवृत्त कर्मचारियों को आर्थिक राहत मिलेगी। बैठक के अंत में संघ के प्रधान मोहिंद्र चंदेल ने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दिवाली पर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी के सुख, समृद्धि और स्वस्थ जीवन की कामना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें