रोहड़ू। रोहड़ू-हाटकोटी मुख्य मार्ग पर पौड़ीताल में सोमवार देर शाम कार हादसे में महिला की मौके पर मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा देर शाम हुआ। कार हाटकोटी की ओर से रोहड़ू की तरफ जा रही थी।
कार को महिला चला रही थी और यह इसमें अकेली थी। कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 55 मीटर नीचे पब्बर नदी के किनारे पहुंच गई। हादसे का पता चलने पर स्थानीय लोग मौका स्थल पर पहुंचे।
पुलिस को भी हादसे की सूचना दी गई। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई थी। इसकी पहचान कमलेश बाल्टु पत्नी भगवान सिंह बाल्टु गांव घुंसा (जुब्बल) के रुप में हुई है। डीएसपी रोहडू चमन लाल ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे में महिला की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।