फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: बिजली चोरी की शिकायत बोर्ड ने नहीं सुनीं तो सोशल मीडिया में उठाया मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
विभाग ने किया खंडन, शिकायत ठीक नहीं होने का बताया मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर) । उपमंडल ठियोग के साथ लगते मुंडू पंचायत में बिजली चोरी मामले में एक व्यक्ति ने बिजली बोर्ड पर कार्रवाई न करने का सोशल मीडिया पर आरोप लगाया है। यह वीडियो खूब वायरल हो रही है। व्यक्ति ने वायरल वीडियो में बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाला एक व्यक्ति बिजली चोरी करता है और उन्होंने पूरे घटनाक्रम को वीडियो के माध्यम से बिजली बोर्ड को इसकी शिकायत की। व्यक्ति ने आरोप लगाए की आरोपी को इस मामले में विद्युत बोर्ड की ओर से पहले ही सूचित कर दिया गया और कहा कि हम लोग चेकिंग पर आ रहे हैं। उसके बाद बोर्ड की ओर से कुछ लोग निरीक्षण पर भी आए। ठियोग के साथ लगती मुंडू पंचायत के मुंडू गांव के बालक राम ने बताया कि उनके पड़ोस में एक व्यक्ति बिजली की चोरी करता है। इसकी शिकायत उन्होंने बिजली बोर्ड को दी, लेकिन बोर्ड ने उचित रूप से कार्रवाई न की। बालक राम ने बताया कि जब बिजली बोर्ड ने उनकी शिकायत पर कोई कदम नहीं उठाए तो मजबूरन सोशल मीडिया का सहारा लेना पड़ा। मुंडू पंचायत के बालक राम ने इस मामले को मीडिया के समक्ष रखते हुए कहा की चोरी करने वाले ऐसे लोगों को सख्त सजा मिलनी चाहिए इसका असर सरकार के राजस्व पर पड़ता है।
विज्ञापन



बीते एक माह में बहुत से लोगों के ऊपर कारवाई की गई है। करीब डेढ़ लाख रुपये जुर्माना भी बिजली चोरी करने वाले लोगों को लगाया है। किसी भी शिकायतकर्ता की शिकायत पर विभाग तुरंत कार्रवाई करता है। मुंडू पंचायत के बालक राम की शिकायत पर भी मौके पर बिजली बोर्ड के कर्मचारियों को भेजा गया था, लेकिन मौके पर कुछ भी नहीं पाया गया। बिजली बोर्ड पर लगाए आरोप निराधार हैं। - बी शर्मा, एसडीओ, विद्युत बोर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें