रोहड़ू। युवा कांग्रेस चुनाव में प्रदेश, जिला और ब्लॉक स्तर पर विजयी हुए पदाधिकारियों का वीरवार को रोहड़ू में ढोल-नगाड़ों और फूलमालाओं के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान विधायक मोहन लाल ब्राक्टा, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष करतार सिंह कुल्ला, प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनीष ठाकुर और एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष चतर सिंह ठाकुर भी विशेष रूप से मौजूद रहे।
युकां चुनाव में जिला शिमला ग्रामीण से विजयी होकर अध्यक्ष बने रविंद्र ठाकुर, प्रदेश युकां में सचिव नियुक्त हुए एहलोद चौहान और रोहड़ू मेें युकां के अध्यक्ष नियुक्त हुए बलदेव सिंगटियाण का रोहड़ू में कांग्रेसियों ने अभिनंदन किया। युकां कार्यकर्ताओं ने रोहड़ू बाजार में पटाखे फोड़े और मिठाइयां बांटीं। युकां कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों के साथ रोहड़ू बाजार से परिधि गृह तक विजयी जुलूस निकला। कांग्रेस ब्लॉक के पदाधिकारियों ने भी नवनियुक्त युकां पदाधिकारियों का फूलमालाओं के साथ अभिनंदन किया। विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने कहा कि चुनाव के बाद जो भी पदाधिकारी नियुक्त हुए, वे सभी एकजुट होकर संगठन की मजबूती के लिए कार्य करेंगे। भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। उन्हें सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी।
नवनियुक्त युकां जिला अध्यक्ष रविंद्र ठाकुर, रोहड़ू युकां अध्यक्ष बलदेव सिंगटियाण ने चुनाव में सहयोग करने के लिए सभी युकां कार्यकर्ताओं का आभार जताया है। इस मौके पर जिला परिषद उपाध्यक्ष सुरेंद्र रेटका, सोहन लाल चौहान, अमर सिंह धांटा, रंजना रेटका, हैपी मेहता, ईश्वर सिंह भोल्टा, वीरेंद्र नेगी सहित कई कांग्रेस पदाधिकारी उपस्थित रहे।