फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहड़ू में बारिश और बर्फबारी, कई रूटों पर बस सेवा ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहड़ू। समूचे क्षेत्र में बारिश और हिमपात का क्रम वीरवार रात से जारी है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी हिमपात से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। कई मुख्य मार्ग सहित क्षेत्र की कई ग्रामीण सड़कों पर यातायात ठप हो गया है। क्षेत्र में शीत लहर बढ़ गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को खड़ापत्थर में करीब छह इंच ताजा हिमपात हुआ है। डोडरा क्वार सड़क पहले की नवंबर माह से वाहनों के लिए बंद है। परिवहन निगम की बस सेवाएं करीब एक दर्जन रूटों पर आधे रूट तक ही चल रही हैं। सुंगरी, लढोट, तांगणू जांगलिख सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में छह से एक फीट तक ताजा हिमपात हुआ है। प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है कि लोग हिमपात में सड़कों पर वाहन न चलाएं। बंद सड़कों को खोलने का काम लगातार जारी है। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक विनोद शर्मा ने बताया कि वीरवार सुबह से ऊंचाई वाले क्षेत्रों के कुछ रूटों पर बस सेवाएं बंद कर दी गई हैं। शिमला मार्ग पर बसों की आवाजाही चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें