फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रुआ के हजारों लोगों की दूर होगी पेयजल समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। जिले के कल्पा खंड के ब्रुआ गांव के हजारों ग्रामीणों को जल्द पेयजल संकट से निजात मिल जाएगी। जलशक्ति विभाग रिकांगपिओ 18 वर्ष पुरानी पाइपों को रिमॉडलिंग करेगा और इस कार्य को अमलीजामा पहनाने के लिए महकमे ने औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। जल्द विभाग टेंडर लगाकर कार्य शुरू कर देगा।
विज्ञापन

विभाग अब जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल योजना में करीब 41 लाख की लागत से ब्रुआ कंडे के भूनागैस से ब्रुआ गांव के लिए 18 वर्ष पहले बिछाई गईं पेयजल पाइपों को बदल कर हजारों ग्रामीणों को बेहतर तरीके से पेयजल आपूर्ति मुहैया करवाएगा। ऐसे में हजारों लोगों को पहले की तरह पेयजल किल्ल्त से नहीं जूझना पड़ेगा। इस कार्य के लिए विभाग ने सारी औपचारिकताएं लगभग पूरी कर ली हैं। वहीं, गांव में जहां पर भी लोगों के घरों में पेयजल की असुविधा होगी, वहां जल्द नए कनेक्शन भी दिए जाएंगे। एसटी मोर्चा जिला प्रवक्ता नरेंद्र सिंह नेगी, विष्णु नारायण मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सुंदर सिंह नेगी, सचिव टेकचंद नेगी, कोषाध्यक्ष हमीर चंद नेगी, वरिष्ठ सलाहकार परमार सिंह नेगी, धनीराम नेगी, प्रेमदेव नेगी, राजेश नेगी और मोहन लाल नेगी सहित अन्य लोगों ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश वन निगम उपाध्यक्ष सूरत नेगी और विभाग का आभार प्रकट करते हुए कहा कि कोरोना संकट काल के दौरान भी करीब 18 वर्षों से लंबित कार्यों को शुरू करवाया जा रहा है। कार्य पूर्ण होने के बाद खासकर सर्दियों में पेयजल के लिए परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी।
जलशक्ति विभाग रिकांगपिओ के एक्सईएन संजय कौशल ने बताया कि ग्रामीणों की लंबे समय से पेयजल किल्लत की समस्या को दूर करने की मांग को लेकर सारी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। जल्द अगस्त के अंत तक टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी और 15 नवंबर तक रिमॉडलिंग का कार्य पूरा कर दिया जाएगा। नई कनेक्शन देकर भी लोगों को राहत प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें