फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौधे लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। निरमंड विकास खंड के तहत युवा मंडल बगना ने पौधरोपण अभियान छेड़ा। यह पौधरोपण अभियान नेहरू युवा केंद्र कुल्लू के दिशा निर्देश के अनुसार बगना गांव में आयोजित किया गया। अभियान के तहत युवाओं ने बगना गांव के आसपास खाली जगह और वन भूमि में देवदार के सैकड़ों पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
विज्ञापन

पौधे को सुरक्षित रखने के लिए ट्री गार्ड का इस्तेमाल किया गया। इस दौरान सभी सदस्यों ने निर्यण लिया कि प्रकृति को सुरक्षित रखने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। वहीं, उन्होंने अन्य सभी लोगों से भी पेड़-पौधे लगाने की अपील की। इस अवसर पर मंडल प्रधान जय कुमार, उपप्रधान शोभा राम, सचिव गुरदयाल, कोषाध्यक्ष कैलाश, गंगा राम, हरदयाल, चमन पाठक, ललित शर्मा, नोया राम, ज्ञान सिंह, राम लाल, दीपक, बंटेश और अनिल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें