फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगातखाना, थाचवा में नियमित पेयजल आपूर्ति न मिलने से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। निरमंड खंड की तुनन पंचायत के जगातखाना और थाचवा में नियमित पेयजल आपूर्ति नहीं होने से लोग परेशानियां झेलने को मजबूर हैं। लोगों में रोष है कि आईपीएच विभाग के अधिकारियों से बार-बार शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। बीते दो माह से वे लोग पेयजल आपूर्ति की समस्या से जूझ रहे हैं। मौजूदा समय में करीब दो हजार आबादी दिक्कतें झेल रही है।
विज्ञापन

इलाके के सुरेंद्र चौहान, अनिल नेगी, ओम प्रकाश, तरूण शर्मा, किशनजीत, लोचन ठाकुर, पीयुष शर्मा, मेहर चंद शर्मा और रवि मेहता सहित अन्य लोगों के अनुसार पर्याप्त पेयजल होने के बाद भी आईपीएच विभाग लोगों को पानी मुहैया करवाने में नाकाम साबित हो रहा है। विभाग के कर्मचारी कभी मोटर में तकनीकी खराबी तो कभी लाइट न होने का हवाला देकर पानी न आने की बात करते हैं। ऐसे में लाखों रुपये से बनी काजू खड्ड-जगातखाना उठाऊ पेयजल योजना का लाभ सही रूप से नहीं मिल रहा। बीते दो माह से आईपीएच विभाग दो दिन में केवल एक बार एक घंटे के लिए ही पेयजल सप्लाई देता है, जबकि उसके अगले दिन लोगों को पेयजल आपूर्ति नहीं हो पा रही। विभागीय कर्मचारियों की लापरवाही के चलते पर्याप्त आपूर्ति होने के बाद भी उन्हें पेयजल नहीं मिल पा रहा। पेयजल आपूर्ति न मिलने से लोगों के रोजमर्रा के कार्य प्रभावित हो रहे हैं, वहीं स्कूली बच्चों और कर्मचारी वर्ग को सबसे अधिक परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। उन्होंने स्थानीय प्रशासन और आईपीएच विभाग से जल्द से जल्द समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग उठाई है।
वहीं इस संबंध में आईपीएच विभाग निरमंड के एसडीओ नवल किशोर के अनुसार विभाग रोजाना पानी मुहैया नहीं करवा सकता। फिर भी कर्मचारियों को पानी देने की समय सीमा बढ़ाने को लेकर निर्देश दिए गए हैं। संबंधित जेई को समस्या का समाधान करने को लेकर सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें