फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नपं नेरवा और चौपाल में पानी का मीटर नहीं लगवाया तो कटेगा कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
विभाग ने उपभोक्ताओं को एक माह में मीटर लगवाने का दिया समय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नरेवा (रोहड़ू)। जल आपूर्ति व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के उद्देश्य से जल शक्ति विभाग ने नेरवा और चौपाल नगर पंचायत क्षेत्रों में पानी के मीटर अनिवार्य रूप से लगाने के निर्देश दिए हैं। विभाग की ओर से आग्रह किए जाने के बावजूद नेरवा और चौपाल नगर पंचायतों में अब भी कई उपभोक्ताओं ने अपने जल कनेक्शनों पर मीटर नहीं लगवाए हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए विभाग अब ऐसे उपभोक्ताओं के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की योजना बना रहा है।
जल शक्ति मंडल नेरवा के अधिशासी अभियंता रजनीश वर्मा ने बताया कि पिछले छह महीनों से उपभोक्ताओं को निरंतर जागरूक किया जा रहा और मीटर लगवाने का आग्रह किया गया है, ताकि जल खपत का सही आकलन हो सके। साथ ही समान और पारदर्शी बिलिंग व्यवस्था लागू की जा सके। इसके बावजूद कई उपभोक्ता नियमों की अनदेखी कर रहे हैं, जिससे विभागीय कार्यों और जल प्रबंधन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। कहा कि जो उपभोक्ता निर्धारित अवधि के भीतर अपने कनेक्शन पर पानी का मीटर नहीं लगवाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। विभाग ने एक माह की अंतिम समय सीमा तय की है। इस अवधि के बाद भी मीटर नहीं लगाए जाने की स्थिति में संबंधित उपभोक्ताओं के जल कनेक्शन काट दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग का कहना है कि मीटर लगाने से जल की बर्बादी पर अंकुश लगेगा। वास्तविक खपत के आधार पर बिलिंग होगी और उपभोक्ताओं को भी न्यायसंगत शुल्क देना पड़ेगा। साथ ही, इससे पेयजल योजनाओं के संचालन और रखरखाव में पारदर्शिता आएगी। विभाग ने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे समय रहते मीटर लगवाकर किसी भी प्रकार की कार्रवाई से बचें और जल संरक्षण में सहयोग करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें