फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सतलुज में जलस्तर बढ़ा, नाथपा बांध से 206 क्यूमेक्स पानी छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
तिदोंग बैराज से भी 16 क्यूमेक्स पानी छोड़ा गया
विज्ञापन

निचले इलाकों में सतर्कता बढ़ी, दिनभर बजते रहे चेतावनी सायरन

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। पहाड़ों में हो रही बारिश से सतलुज नदी में जल प्रवाह लगातार बढ़ रहा है। इसे देखते हुए नाथपा बांध में शनिवार को सिल्ट फ्लशिंग के लिए गेट खोल दिए गए।
इन गेटों से 61 क्यूमेक्स पानी छोड़ा जाएगा। रेडियल गेट्स के माध्यम से 145 क्यूमेक्स पानी भी प्रवाहित किया। इस प्रकार, नाथपा बांध के डाउनस्ट्रीम क्षेत्र में कुल 206 क्यूमेक्स पानी छोड़ा गया। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार यदि सतलुज नदी में पानी बढ़ता है, तो रेडियल गेट्स से अतिरिक्त पानी भी छोड़ा जा सकता है। रामपुर सहित निचले क्षेत्रों में दिन चेतावनी सायरन बजते रहे। प्रशासन ने सभी नागरिकों, स्थानीय लोगों और पर्यटकों से अपील की है कि उन्हें अपनी सुरक्षा के लिए नदी के किनारों से सुरक्षित दूरी बनाए रखनी चाहिए। नदी के समीप जाने से बचें। प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों का पालन करें। किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें।
विज्ञापन

वहीं, जेएसडब्ल्यू पावर जनरेशन कंपनी ने भी तिदोंग बैराज से 16 क्यूमेक्स पानी छोड़ा। यह पानी शुक्रवार रात 10 बजे छोड़ा गया था। निचले इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। बैराज नियंत्रण कक्ष ने जानकारी दी कि पानी का यह बहाव परिचालन आवश्यकताओं के अनुरूप था। उन्होंने बताया कि यदि पानी का प्रवाह बढ़ता है, तो परिचालन जरूरतों के अनुसार बैराज से अतिरिक्त पानी भी छोड़ा जा सकता है।
विज्ञापन

उधर, एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह ने नागरिकों, स्थानीय निवासियों और पर्यटकों से सतलुज नदी के किनारों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में नदी के समीप न जाएं और जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें