फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठियोग में पेयजल की किल्लत झेल रहे हजारों लोग

विज्ञापन
ठियोग में पेयजल किल्लत को लेकर अधिकारियों से मिलते ग्रामीण। - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
ठियोग(रामपुर बुशहर)। ठियोग नगर परिषद के आसपास के पंचायत क्षेत्रों में लोग पेयजल समस्या से जूझ रहे हैं। इसके बावजूद जलशक्ति विभाग समस्या का समाधान करने में कामयाब नहीं हो रहा है। आलम यह है कि विभाग बिजली की लो वोल्टेज का हवाला देते हुए खुद भी पानी की आपूर्ति प्रभावित होने की बात कह रहा है वहीं बिजली बोर्ड बिजली की नियमित और उचित आपूर्ति की बात कर रहा है। ऐसे में दोनों विभागों की लड़ाई में हजारों की जनता पानी के लिए तरस रही है।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे नंगलदेवी, नलेहा, चिखड़, मझार और छट्यां सहित अन्य क्षेत्रों से आए लोग समस्या के समाधान के लिए आईपीएच विभाग के कार्यालय में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पेयजल की समस्या को लेकर एसडीओ के समक्ष अपना पक्ष रखा। उन्होंने अधिकारी को परेशानी बताई और पेयजल आपूर्ति नियमित रूप से नहीं होने पर रोष भी प्रकट किया। इसको लेकर आईपीएच के एसडीओ ने बताया कि बिजली की कम वोल्टेज के कारण पंप चलाने में दिक्कतें आ रही हैं।
इसके बाद लोगों ने एसडीओ को साथ में लेकर बिजली बोर्ड की ओर रुख किया। यहां विद्युत बोर्ड के अधिकारी का पहले तो इंतजार करना पड़ा। करीब एक बजे अधिकारी दफ्तर में पहुंचे और बातचीत शुरू हुई। विद्युत बोर्ड की ओर से साफ किया गया कि वोल्टेज की कोई समस्या ही नहीं है।
विज्ञापन

बस इसके बाद आईपीएच विभाग ने अपने रजिस्टर दिखाना शुरू कर दिया, जिसमें लिखा गया था किस समय पर कितनी तारीख को कितनी वोल्टेज थी। इसके बाद करीब डेढ़ घंटे चली बैठक में विद्युत बोर्ड के एक्सईएन प्रताप सिंगरोली आश्वासन दिया कि 15 दिसंबर के बाद यह समस्या हल हो जाएगी। बैठक के दौरान दोनों विभाग एक दूसरे की कमियां गिनाते रहे। मगर जनता की परेशानी क्या हल होगी यह सवाल उलझा ही रहा।
जनता को तो पानी मिल नहीं रहा : संदीप वर्मा
माकपा पार्टी के जिला सचिव संदीप वर्मा ने बताया कि पानी और बिजली लोगों की मूलभूत सुविधाओं में आती है, लेकिन दोनों विभाग एक दूसरे पर सवाल उठाकर जनता के हितों से खिलवाड़ कर रहे हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार, जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से समस्या का जल्द समाधान करने की मांग उठाई है। इस मौके पर क्षेत्र के बालकृष्ण बाली, पूर्व उपप्रधान रिंकू खाची, नंबरदार किट्टू वेकटा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें