फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रोहडू में मिली दो शौचालयों और स्नानागार की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर परिषद अध्यक्ष अशोक चौहान ने किया लोकार्पण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रोहड़ू। नगर परिषद रोहड़ू ने शहर में दो स्थानों पर नवनिर्मित शौचालयों और स्नानागार को आम लोगों के उपयोग के लिए शुरू कर दिया है। इनका लोकार्पण नगर परिषद के अध्यक्ष अशोक चौहान ने किया।
विज्ञापन

शहरी विकास विभाग के सहयोग से दोनों शौचालयों पर करीब 20 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। इनमें यात्रियों और मरीजों के साथ आए तीमारदारों के लिए नहाने की सुविधा भी रहेगी, जिसके न्यूनतम शुल्क जल्द तय किए जाएंगे। इस अवसर पर जिला परिषद उपाध्यक्ष सुरेंद्र रेटका, नगर परिषद उपाध्यक्ष सुजय अग्रवाल, वार्ड सदस्य जितेंद्र चौहान, अंबिका भ्रांटा, मनोनीत पार्षद सिकंदर लाल, नगर परिषद की कार्यकारी अधिकारी प्रीतिमा राय उपस्थित रहीं। रोहडू नगर परिषद के अध्यक्ष अशोक चौहान और उपाध्यक्ष सुजय अग्रवाल ने बताया कि लोगों और कारोबारियों की दशकों से चली आ रही मांग आज पूरी हुई है। लोगों से अपील रहेगी कि आप स्वच्छता का ख्याल रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें