फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: किन्नौर की सभी पंचायतों की मतदाता सूचियां प्रकाशित

विज्ञापन
विज्ञापन
सहायक निर्वाचन अधिकारी कार्यालय, संबंधित पंचायतों में निरीक्षण के लिए उपलब्ध
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार किन्नौर की समस्त 73 ग्राम पंचायतों की मतदाता सूचियों के प्रारूप प्रकाशन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। अधिसूचना के अनुसार एक अक्तूबर 2025 को अर्हता तिथि मानते हुए छह अक्तूबर 2025 को मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशित किया गया था, जिस पर आम जनता से दावे एवं आपत्तियां आमंत्रित की गई थीं। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने जारी बयान में यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि निर्धारित अवधि में प्राप्त दावे एवं आपत्तियों के निपटारा बाद पंचायत राज (निर्वाचन) नियम, 1994 के नियम 21(1) के अंतर्गत किन्नौर की सभी ग्राम पंचायतों की अंतिम मतदाता सूचियां प्रारूप-15 पर 30 जनवरी 2026 को प्रकाशित कर दी गई हैं। मतदाता सूचियों से संबंधित भागों की प्रतियां कार्यालय समय के दौरान सहायक निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) के कार्यालय, संबंधित ग्राम पंचायतों/पंचायत समितियों और जिला परिषद किन्नौर के कार्यालय में निशुल्क निरीक्षण के लिए उपलब्ध रहेंगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यदि जिला का कोई पात्र नागरिक, जिसका नाम मतदाता सूची में सम्मिलित नहीं हो पाया है, तो वह पंचायत राज (निर्वाचन) नियम, 1994 के नियम 24 के अंतर्गत अपना नाम सम्मिलित करवाने के लिए आवेदन कर सकता है। इसके लिए आवेदन पत्र प्रारूप-2 की प्रतिलिपि सहित दो रुपये शुल्क संलग्न कर संबंधित अधिकृत अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करना होगा।
विज्ञापन


हालांकि, हिमाचल प्रदेश पंचायत राज (निर्वाचन) संशोधन नियम, 2025 के अनुसार चुनाव कार्यक्रम की अधिसूचना जारी होने के पश्चात इस प्रकार के किसी भी आवेदन को न तो स्वीकार किया जाएगा और न ही उस पर विचार किया जाएगा। प्रारूप-2 के माध्यम से आवेदन स्वयं संबंधित व्यक्ति या उसके परिवार की ओर से अधिकृत (लिखित) कोई सदस्य प्रस्तुत कर सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें