फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: किन्नौर में नवगठित और पुनर्गठित पंचायतों की मतदाता सूचियां प्रकाशित

विज्ञापन
विज्ञापन
अवलोकन के लिए सूचियां पंचायत कार्यालयों में उपलब्ध
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रिकांगपिओ(किन्नौर)। किन्नौर जिले में नवगठित तथा पुनर्गठन-विभाजन से प्रभावित पंचायतों की मतदाता सूचियों को अंतिम रूप से प्रकाशित कर दिया गया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अमित कुमार शर्मा ने बताया कि काचरंग, रामनी, शिगारचा, टापरी (जनकपुरी), शांगो, ब्रेलिंगी और थान पांगी नवगठित पंचायतों की मतदाता सूचियां जारी की गई हैं। इसके अलावा कटगांव, चगांव, नाथपा, रूपी, जानी, दूनी और पांगी पुनर्गठित पंचायतों की सूचियां भी प्रकाशित कर दी हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अंतिम मतदाता सूचियों की प्रतियां संबंधित पंचायत कार्यालयों, पंचायत समितियों और जिला परिषद कार्यालय में आम जनता के अवलोकन के लिए उपलब्ध हैं। इसके साथ ही निर्धारित प्रपत्र-15 भी निरीक्षण के लिए रखा गया है। डॉ. शर्मा ने मतदाताओं से अपील की है कि वे अपने-अपने क्षेत्र की मतदाता सूचियों का अवलोकन करें और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें