रामपुर कॉलेज में एनसीसी वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिन कैडेटस को विभिन्न तरह की आग से
रामपुर बुशहर। आग से हमें कई तरह से नुकसान का सामना करना पड़ता है। जंगल की आग से वन संपदा का भारी नुकसान पहुंचता है। यह बात एनसीसी वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिन अग्रिशमन विभाग रामपुर के अधिकारी अशोक कुमार ने स्वयंसेवियों से कही।
उन्होंने बताया कि आग पर तीन तरीकों से काबू पाया जा सकता है। इसमें स्टार्बिंग, स्मूदरिंग और कूलिंग मुख्य विधियां हैं। इसमें हम जल, फोम, कार्बन डाइऑक्साइड, पाउडर और गीला रसायन का प्रयोग करते हैं। इस सत्र में एनसीसी कैडेट्स को अग्निशमन के यंत्रों को प्रयोग करने का भी अभ्यास कराया गया। शाम के सत्र में सभी कैडेट्स ने सांस्कृतिक प्रतियोगिता के तहत समूहगान में हिस्सा लिया। यह जानकारी कमांडिंग ऑफिसर 8 एचपी एनसीसी बटालियन रामपुर ने दी। -संवाद