बजट पर एसाईनमेंट
किसी ने बजट को सराहा, किसी ने पूरी तरह नकारा
12 लाख रुपये तक आयकर सीमा में छूट से कर्मचारी और छोटे व्यापारी खुश
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर/रिकांगपिओ। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से पेश किए आम बजट में पर लोगों ने मिली-जुली प्रतिक्रिया दी है। किसी ने इस बजट का सराहना की तो कुछ लोगों ने इसकाे नकार दिया है।
लोगों को कहना है कि केंद्र सरकार ने 15 लाख रुपये तक आयकर सीमा में छूट देकर कर्मचारियों और व्यापारियों को खुश करने का काम किया है। उनका ये भी कहना है कि बजट में किसानों और बागवानों को पूरी तरह से अनदेखी की है। बजट में मजदूरों के लिए बड़ी राहत नहीं दी गई।
स्वास्थ्य के क्षेत्र में कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का इलाज अब सस्ता होगा। देश के 200 जिला अस्पतालों में कैंसर डे केयर मेडिकल उपकरण सस्ते में उपलब्ध होंगे यह सराहनीय है। वहीं कर्मचारियों ने आयकर सीमा को 12 लाख रुपये करने और क्रेडिट कार्ड का लाभ अब तीन लाख के बजाय पांच लाख रुपये तक के ऋण पर मिलने पर खुशी जाहिर की है।
क्या कहना है लोगाें का
1. रामपुर के बागवान डीडी कश्यप ने कहा कि केंद्र सरकार की बजट में किसानों और बागवानों के लिए कुछ नहीं है। हिमाचल में बड़ा तपका बागवानी करता है। बजट से उन्हें निराशा मिली है। किसानों के लिए कृषि लोन तीन से बढ़कर 5 लाख किया है यह तो सिर्फ किसानों को आंकड़ों के जाल में जकड़ रखा है। दूसरी तरफ रासायनिक खादों का मूल्य आसमान छू रहा है।
2. रामपुर के मोहन भाटिया ने कहा कि प्रदेश में बीते साल बाढ़ और बादल फटने से आपदा आई थी। इसके लंबित राहत पैकेज जारी करने की मांग हिमाचल सरकार ने की थी। इसमें राज्य को निराशा ही हाथ लगी है।
रोजगार पर बात नहीं
3. ननखड़ी के युवा मनीष चौहान ने कहा कि केंद्र सरकार के बजट में युवाओं को रोजगार देने की कोई बात नहीं की गई है। देश में दिन प्रतिदिन बेरोजगारों की संख्या बढ़ रही है जो चिंताजनक है।
आयकर में दी छूट
4. रिकांगपिओ के व्यापारी नागेश नेगी ने कहा कि बजट आम आदमी और व्यापारियों के लिए राहत देने वाला है। बजट में 12 लाख की आय पर कोई टैक्स नहीं लगाने का प्रावधान किया है। बुजुर्गों के लिए टीडीएस की सीमा 50 हजार से एक लाख करना सराहनीय है।वेतनभोगियों का फायदा
5. रामपुर में कार्यरत कर्मचारी राजीव बदरेल ने बताया कि आय सीमा को 12 लाख रुपये करने से वेतनभोगियों के लिए लाभ होगा। इस स्लैब से करीब तीन लाख लोगों को फायदा होगा।
महिला उद्यमियों के लिए टर्म लोन सराहनीय
6. रामपुर की रजनी ने कहा कि पहली बार उद्यमी बनने वाली महिलाओं को दो करोड़ का टर्म लोन मिलेगा। महिला उद्यमियों के लिए विशेष लोन योजना सराहनीय है।
7 लिशु इंस्टीट्यूट के अध्यक्ष डॉ. टीजी नेगी ने कहा कि यह चुनावी बजट है । मध्य वर्ग के परिवारों को इससे कोई लाभ नहीं होगा। 12 लाख रुपये तक आयकर में छूट से कुछ वर्गों को लाभ मिलेगा। वस्तु एवं सेवा कर एक समान टैक्स प्रणाली है, लेकिन यह सभी आय वर्गों पर समान रूप से लागू होता है, चाहे वह करोड़पति हो या निम्न आय वर्ग के लोग। यह प्रणाली आमतौर पर मध्य वर्ग और मजदूर वर्ग के लिए बोझ बनती है, क्योंकि उनके पास अतिरिक्त खर्च सहने की क्षमता कम होती है।
2. रामपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रहे कौल सिंह नेगी ने केंद्रीय बजट को सराहनीय बताया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने राष्ट्र के समग्र विकास वाला बजट पेश किया। इससे अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी। उन्होंने संतुलित, सर्वस्पर्शी, विकसित और आत्मनिर्त्भर भारत के संकल्प को साकार करने वाला बजट पेश किया है। इसके लिए प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री बधाई के पात्र हैं। नेगी ने कहा कि मोदी के दूरदर्शी एवं सशक्त नेतृत्व में केंद्रीय बजट के तहत मध्य वर्ग को बड़ी राहत देते हुए 12 लाख रुपये की आय को कर मुक्त करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है।
3. किन्नौर विधानसभा से बीजेपी के प्रत्याशी रहे सूरत नेगी ने कहा है कि 145 करोड़ जनता के लिए सोच-समझ कर बजट पेश किया गया है। यह भारतीयों की आकांक्षाओं की पूर्ति करने वाला बजट है। यह केंद्रीय बजट जनहित बजट है।
4. बहुजन समाज पार्टी किन्नौर के जिलाध्यक्ष ने कहा कि केंद्रीय बजट जनहितों के विरुद्ध है। इससे महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी बढ़ेगी। जीएसटी पर बोझ, घरेलू बजट में कमी से करोड़ों गरीब प्रभावित होंगे। मेहनतकश और मध्य वर्ग के लिए बजट में कुछ नहीं है।
डीडी कश्यप
डीडी कश्यप
डीडी कश्यप
डीडी कश्यप
डीडी कश्यप
डीडी कश्यप
डीडी कश्यप
डीडी कश्यप
डीडी कश्यप
डीडी कश्यप
डीडी कश्यप