फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: चाटी पुल से दोनों तरफ वाहनों की आवाजाही शुरू, लोगों को मिली राहत

विज्ञापन
चाटी पुल पर वाहनों की दोनों तरफा आवाजाही हुई शुरू। संवाद
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय लवी मेले को लेकर वनवे था यातायात
विज्ञापन

प्रशासन ने जारी किए आदेश, अब पुल पर दोनों तरफ चल रहे वाहन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। अंतरराष्ट्रीय लवी मेले को लेकर चाटी पुल पर वाहनों की आवाजाही वनवे करवाई जा रही थी। ऐसे में रामपुर शहर के साथ लगते कुल्लू जिले के ब्रौ और चाटी क्षेत्र के लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही थी। प्रशासन ने अब चाटी पुल पर वाहनों की दोनों तरफ आवाजाही शुरू करवा दी है। इससे आठ पंचायतों के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। अंतरराष्ट्रीय लवी मेले को लेकर जिला प्रशासन शिमला और लवी मेला कमेटी ने विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया था। 7 नवंबर से लागू हुए इस प्लान के तहत ब्रौ पुल से वाहनों को कुल्लू जिले में प्रवेश मिल रहा था, जबकि चाटी पुल से वाहन रामपुर शहर में पहुंच रहे थे। ऐसे में चाटी पुल पर वाहनों की वनवे आवाजाही के कारण क्षेत्र के लोगों को अतिरिक्त सफर करना पड़ रहा था। खासकर, ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को दिक्कतें पेश आ रही थीं। इस पुल से निरमंड उपमंडल की ब्रौ, जगातखाना, तुनन, बक्खन, खरगा, कुश्वा, धारा सरघा और शिमला जिले की सरपारा पंचायत के लोग लाभान्वित होते हैं। लवी मेले का आधिकारिक रूप से समापन 14 नवंबर को हो गया था। करीब 11 दिन तक चाटी पुल पर वनवे यातायात रहा और अब पुल पर दोनों ओर वाहन दौड़ रहे हैं। आठ पंचायतों से रोजाना हजारों लोग रामपुर पहुंचते हैं। मेले के कारण जहां लोगों को वाया वजीर बावड़ी और ब्रौ पुल होकर सफर करना पड़ रहा था, वहीं अब लोगों को वाया वजीर बावड़ी से करीब 8 किलोमीटर और ब्रौ पुल से करीब 4 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। क्षेत्र के हजारों लोगों ने चाटी पुल से दोनों तरफ वाहनों की आवाजाही शुरू होने से राहत पाई है।
विज्ञापन


चाटी पुल को अब वाहनों की दोनों तरफ आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। कुल्लू जिले से रामपुर आने वाले वाहन दोनों ओर आवाजाही कर सकते हैं। इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं। -हर्ष अमरेंद्र सिंह, अंतरराष्ट्रीय लवी मेला समिति सचिव एवं एसडीएम रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें