आनी स्कूल में सोमवार को मनाई वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ। स्रोत : स्कूल प्रबंधन
आनी (कुल्लू)। पीएम श्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला आनी में सोमवार को राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों ने वंदे मातरम् के सभी छंदों का सामूहिक गायन किया।
राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्वयंसेवियों ने देशभक्ति विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लिया। इसमें यशिका कश्यप ने बेहतरीन चित्र बनाया। स्वयंसेवी वर्णिका शर्मा ने देशभक्ति से ओत-प्रोत भाषण प्रस्तुत कर सभी को प्रेरित किया।
एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी और प्रवक्ता कुन्दन शर्मा ने राष्ट्रीय गीत के इतिहास और महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम् हमारे राष्ट्रीय प्रतीकों में अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान रखता है और स्वतंत्रता संग्राम के दौरान यह देशभक्ति का प्रमुख प्रेरणास्रोत रहा है।प्रधानाचार्य नरेश ठाकुर ने कहा कि वंदे मातरम् देश का गौरव है और विद्यार्थियों को इसके सम्मान और महत्व को समझना चाहिए। उन्होंने सभी से राष्ट्रीय मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया। संवाद