फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नीरथ और शमाथला पंचायत के किसान बैठे धरने पर

विज्ञापन
विज्ञापन
लूहरी परियोजना प्रभावितों का क्रमिक आंदोलन जारी
विज्ञापन

बोले, जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, आंदोलन रहेगा जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। मांगों को लेकर लूहरी परियोजना प्रभावितों का आंदोलन तेज हो गया है। सरकार, प्रशासन और सतलुज जल विद्युत निगम की ओर से ठोस सुनवाई न होने के चलते प्रभावित किसानों का क्रमिक धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। रविवार को नीरथ और शमाथला पंचायत के प्रभावित किसान धरने पर बैठे और मांगों को लेकर आवाज बुलंद की।
हिमाचल किसान सभा लूहरी हाइड्रो प्रोजेक्ट प्रभावित कमेटी के महासचिव देवकी नंद और किसान सभा जिला शिमला के अध्यक्ष रंजीत ठाकुर ने कहा कि यह प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा, जब तक किसानों की लंबित समस्याओं का समाधान नहीं किया जाता। उन्होंने बताया कि सतलुज जल विद्युत निगम के प्रबंधक वर्ग के साथ अब तक दो बार बातचीत हो चुकी है। जिन मुद्दों पर पहले भी कई बार लिखित समझौते हुए, उन्हें लागू करने में टालमटोल किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि परियोजना निर्माण के दौरान फसलों को हुए नुकसान, ब्लास्टिंग से मकानों को पहुंची क्षति के मुआवजे और स्थानीय लोगों को रोजगार देने जैसे अहम मुद्दों पर निगम गंभीरता नहीं दिखा रहा है। इससे प्रभावित किसानों में रोष बढ़ता जा रहा है। कमेटी ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते मांगों का समाधान नहीं किया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। धरने पर इंद्र सिंह, इंद्र दास, दर्शन, ऋषि, सुंदर जिश्टू, राजपाल, ज्ञान चंद, महेंद्र, राम सिंह, काकू कश्यप, मोती लाल और सत्य प्रकाश सहित कई अन्य प्रभावित किसान बैठे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें